
30 वर्ष बाद यह पहला अवसर मिला जहां वनों की रक्षा के लिए महिलाओं को मिली बागडोर


चाईबासा।
आज तक आपने महिलाओं कों देश की रक्षा के लिए उड़ान भरने वाली ऐयर फोर्स, आर्मी, सिआरपीएफ या फिर राज्य स्तर पर पुलिस बल में महिलाओं कौ सुरक्षा के रूप में कार्य करते देखा होगी लेकिन वनों की रक्षा के लिए वनरक्षकी के रूप में नहीं. लेकिन राज्य में तीस वर्षो बाद यह पहला अवसर है की नारी शक्ति के हाथों अब कोल्हान प्रमंड़ल के अधिन्सत पड़ने वाले वनों की रक्षा करते नजर आयेगें. शुक्रवार को जिले में वन विभाग द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उच्च तकनिकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग झारखंड़ सरकार द्वारा आयोजित पश्चिमी सिंहभूम जिला में चयनित वनरक्षियों के बिच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का कार्यक्रम आयोजित पिल्लई हाॅल के सभागार में आयोजित किया गया. इस अवसर पर राज्य की शिक्षामंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री निरा यादव मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुए, साथ में वशिष्ट अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गीता कोड़ा व चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक विरूवा भी आमंत्रित थे. वहीं उपायुक्त अरवा राजकमल भी शामिल थे. नियुक्त पत्र वितरण समारोह में श्रीमती यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही की आज नारी को हर जगह सम्मान मिल रही है, आज देश की सुरक्षा हो या विकास का कार्य हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी भागीदारी निभा रही है. अब वनों की रक्षा पर संकट के बादलसे निपटने के लिए महिलाओं को शामिल किया जा रहा है. इसी योजना के तहत अब वनों की रक्षा वनरक्षी के रूप में करेगी. श्रीमती यादव ने कहा की आज यह तीस वर्ष में पहला अवसर है जहां महिलाओं को वनों की रक्षा के लिए जिम्मेवारी दी गई है, और मुझे पूरा विश्वास है की जिस उद्देश्य के साथ महिलाओं को वनों की रक्षा के लिए नियुक्ती पत्र दी गई है आस पर खड़ा उतरेगी. वहीं यह कहा गया की अब राज्य में कोई भी पेड़ नहीं कटेगी, अस्ट्रेलिया की तर्ज पर अब राज्य में पेड़ो को काटने के बजाय दुसरे स्थान पर सिफ्ट किया जायेगा. श्रीमती यादव ने कहा कि मैंने केबिनेट में यह मुद्वा उठाया है और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी इस प्रस्ताव पर अपनी सहमती दी है, और आश्वासन के साथ कहा गया की अब स्वच्छ वातावरण के लिए अनव्शयक रूप से पेड़ नहीं काटा जायेगा, जो पेड़ सिफ्ट होने लाईक रहेंगे उसे दुसरे स्थान पर सिफ्ट किया जायेगा.श्रीमती यादव ने कहा की कोई भी वेक्ती कितने भी बड़े पद पर कार्य करता हो उससे उसकी महत्व नहीं जाना जाता उसके कार्य से उस वेक्ती का महत्व जाना जाता है.श्रीमती यादव ने कहा की इसी तरह स्वास्थय, शिक्षा व वन विभाग के साथ विभागों में भी मिले लोगों को रोजगार यही है सरकार की प्राथमिकता. श्रीमती यादव ने यह भी नारा लगाई पेड़ लगाओ देश बचाओ, पेड लगाओ जीवन बचाओ जीवन खुशहाल बनाओ.इस मौके पर विधायक गीता कोड़ा व दीपक बिरूवा ने भी प्रशंसा किये और वन विभाग के इस प्रयास की सराहना की.अंत में उपायुक्त अरवा राजकमल भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. बाद में श्रीमती यादव, विधायक गिता कोड़ा, दिपक बिरूवा व उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा सभी नव नियुक्त वनरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिया गया.ज्ञांत हो कि श्रीमती यादव जिलें में बीस सुत्री के होने वाली बैठक में भाग लेने आई थी.

