
चाईबासा।

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रभारी सदस्यता अभियान अलोक दुबे और प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरण दास महंत के हस्ताक्षर से जारी जिला के प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारीगण के साथ आज जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन चाईबासा में बैठक की गई।बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के अलोक में कांग्रेस सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा की गई।और प्राइमरी यूनिट का चुनाव प्रक्रिया को 20 अगस्त 2017 तक पूर्ण करने के आलोक में निर्णय ली गई कि 20 अगस्त 017 को जिला के सभी प्रखंड में प्राइमरी यूनिट का चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय ली गई।और सभी मनोनीत प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारीगण को निर्देश जारी की गई है कि जिस प्रखंड के लिए जो प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है उस प्रखंड के मुख्यालय में भागीदारी सुनिश्चित कर प्रखंड कमिटी और सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाने वाले सभी कांग्रेस जन के साथ आम सहमति से प्राइमरी यूनिट का चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करना है।साथ ही सभी ज़िला कांग्रेस के पदाधिकारी गण,प्रखंड अध्यक्षगण,प्रकोस्ट-विभाग संगठन के अध्यक्ष,चेयरमैन,सांसद,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,पूर्व कांग्रेस के उम्मीदवार और सदस्यता अभियान से जुड़े हुए सभी वरीय कांग्रेस जन से अपने अपने प्रखंड के मुख्यालय में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी को सहयोग की भावना के साथ कांग्रेस पार्टी के व्यापक हित में अपना आचरण बहाल रखेंगें।प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी की नाम व प्रखंड का नाम निम्ववत है :- सुरा लागुरी को चाईबासा , सनातन बिरुवा को मझगाँव , त्रिशानु राय को खुंटपानी , राधा मोहन बनर्जी को झींकपानी , अशरफूल होदा को जगन्नाथपुर , महावीर बिरुली को तांतनगर , मनोरंजन दास को कुमारडुंगी , विपिन गोप को हाटगम्हरिया , प्रमोद कुमार गोप को टोन्टो , जोसेफ पुरती को मंझारी , नवाज हुसैन को नोवामुण्डी , रमेश सिंह को चक्रधरपुर , गोविन्द महतो को बंदगाँव , सुखलाल सोय को सोनुवा , सोनाराम मांझी को गुदड़ी , कमल लाल राम को गोईलकेरा , राहुल आदित्य को मनोहरपुर , महेन्द्र जामुदा को आनन्दपुर का प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है ।

