
चक्रधरपुर।


केरा राजपरिवार के अनुराग सिंहदेव का चयन अंडर 16ओड़िसा स्टेट क्रिकेट टीम के लिये हुआ है। अनुराग के पिता झारसुगड़ा के चर्चित अधिवक्ता पृथ्वीराज सिंह देव हैं। अंडर 16 के ओड़िसा स्टेट क्रिकेट टीम में अनुराग के अन्य दो साथियों का चयन भी हुआ है। जिसमें झारसुगड़ा जिले के गोमाडेरा निवासी मो अरमान और बंधबहाल के सुमित हैं। तीनों क्रिकेटर बेलपहाड़ लियूयूथ एसोसियेशन क्रिकेट की ओर से खेलते थे। बता दें कि कटक में जल्द ही राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगा। जिसके लि खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अनुराग का परिवार लंबे समय से झारसुगड़ा में रह रहा है। इधर इस खबर से केरा इलाके में हर्ष का माहौल है। लोगों ने बधाई दी है।

