Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : चेन्नइयन को 3-0 से हराकर बेंगलुरू ने खोला जीत का खाता
खेल-जगत

आईएसएल-6 : चेन्नइयन को 3-0 से हराकर बेंगलुरू ने खोला जीत का खाता

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 14, 2019Updated:November 14, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बेंगलुरू, 10 नवंबर । मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में तीन मैचों के बाद आखिरकार रविवार को जीत नसीब हो ही गई। बेंगलुरू ने अपने घर श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए अपने चौथे लीग मैच में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 3-0 से हराया।

दोनों टीमों का यह चौथा मैच था। बेंगलुरू को तीन ड्रॉ खेलने के बाद पहली जीत नसीब हुई है जबकि चेन्नइयन का खाता अब तक नहीं खुल सका है। उसकी यह चार मैचों में तीसरी हार है। वह एक अंक के साथ 10 टीमोें की अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूदा है जबकि इस जीत से हासिल तीन अंकों के साथ बेंगलुरू की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

बेंगलुरू ने इस मैच में दो गोल पहले हाफ में किए जबकि एक गोल दूसरे हाफ में हुआ। पहले हाफ में उसके लिए एरिक पार्टालू ने 14वें मिनट में गोल दागा और फिर कप्तान सुनील छेत्री ने 25वें मिनट में गोल करते हुए उसे 2-0 से आगे कर दिया। तीसरा गोल थांगोसेम हाओकिप ने 84वें मिनट में किया।

बहरहाल, तीन मैचों के बाद जीत के लिए तरस रही मेजबान टीम के लिए पहला हाफ किसी वरदान से कम नहीं रहा। खेल की शुरुआत से ही दो बार की चैम्पियन पर दबाव बनाकर चलने वाली बेंगलुरू की टीम ने चौथे, पांचवें और 12वें मिनट में चेन्नइयन के डिफेंस और गोलकीपर विशाल कैथ को छकाया और फिर 14वें और 25वें मिनट में गोल करते हुए 2-0 की लीड ले ली।

मेजबान टीम के लिए मैच का पहला गोल पार्टालू ने डिमास डेल्गाडो की मदद से किया। डिमास ने एक परफेक्ट हेडर लिया और पार्टालू ने उसे हेडर से गोल में डालने में कोई गलती नहीं की।

बेंगलुरू की टीम 20वें मिनट में भी गोल करने के करीब थी लेकिन रफाएल अगस्तो चेन्नइयन के गोलकीपर की गलती का फायदा नहीं उठा सके। कप्तान सुनील छेत्री ने हालांकि 25वें मिनट में अगस्तो की मदद से गोल करते हुए अपनी टीम की पिछली गलती की भरपाई की।

छेत्री ने यह गोल काउंटर अटैक पर किया। अगस्तो ने एक बेहतरीन थ्रू बॉल छेत्री को दिया था, जिस पर कैथ को छकाते हुए कप्तान ने बेंगलुरू की बढ़त दोगुनी कर दी। 27वें मिनट में बेंगलुरू ने अपना तीसरा गोल कर ही दिया था लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। पोस्ट के आगे हुई आपाधापी ने चेन्नइयन को 0-3 से पिछड़ने से बचा लिया।

चेन्नइयन ने इससे बल हासिल करते हुए 43वें मिनट में पहला बड़ा हमला किया। एडविन वेंसपॉल के हेडर पर आंद्रेई स्केम्बरी ने अच्छा हेडर लिया लेकिन वह गेंद को पोस्ट में नहीं डाल सके।

दूसरे हाफ के शुरुआती पलों में दोनों टीमों ने कुछ अच्छे मौके बनाए। 53वें मिनट में चेन्नइयन ने रहीम अली को बाहर कर लालियाजुआला चांग्ते को अंदर लिया। चांग्ते ने आते ही एक अच्छा मूव बनाया लेकिन चेन्नई के बाकी खिलाड़ी उसका फायदा नहीं उठा सके।

72वें मिनट में चेन्नई ने एक अच्छा मूव बनाया। इसके केंद्र में कप्तान लूसियान गोइयान, चांग्ते और रफाएल क्रीवेलारो थे लेकिन अगस्त ने बॉक्स के किनारे क्रीवेलारो को गिरा दिया। चेन्नई के खिलाड़ियों ने पेनाल्टी मांगा लेकिन रेफरी ने उसे नजरअंदाज किया।

75वें मिनट में बेंगलुरू के कप्तान छेत्री को पीला कार्ड मिला लेकिन वह यहां नहीं रुके और 75वें तथा 77वें मिनट में दो अच्छे मूव बनाए पर किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। हालांकि हाओकिप ने पार्टालू की मदद से गोल करते हुए मेजबान टीम को 3-0 से आगे कर दिया। हाओकिप ने चेन्नई के डिफेंस को भेदते हुए एक दर्शनीय गोल किया।

87वें मिनट में छेत्री के पास अपना दूसरा गोल करने का मौका था लेकिन बॉक्स के अंदर डिमास के एक शानदार स्क्वायर पास पर वह समय रहते प्रतिक्रिया नहीं कर सके। इंजुरी टाइम में चेन्नई के गोलकीपर कैथ को पीला कार्ड मिला।

अब लीग के मैच 23 नवंबर से शुरू होंगे क्योंकि इस दौरान भारत को दो इंटरनेशनल मैच खेलने हैं और इसके लिए लीग में 12 दिनों का ब्रेक रहेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:आईएसएसओ (ISSO) नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में मनन अदेसरा का जलवा, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

September 17, 2026

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.