
किशनगंज।

बिहार विकास युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण और उपाध्यक्ष मिथलेश यादव आज संयुक्त रूप से एक आवेदन जिलाधिकारी को दिया । आवेदन में लिखा है की फ़र्जी डिग्रीधारी शिक्षक जांच पर आपके द्वारा जारी आदेश को द्बाने की साजिश कुछ जनप्रतिनिधि के द्वारा किया जा रहा है । इस लिये इस बिंदु पर खास ध्यान रखा जाय की फर्जी प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवार का चयनित सूचि,मेघा सूचि का निरिक्षण बारीकी से हो। क्योंकि कुछ ऐसे भी उम्मीदवार है जो नियोजन इकाई की सांठ गाँठ से अपना प्रमाण पत्र बदल चुका है जैसे की नियोजन के वक्त कुछ उम्मीदवार ने प्रशिक्षित प्रमाण पत्र लगा का चयनित हुआ अब वो उसको हटाकर इंटर या मेट्रिक का लगा दिया है,कुछ अभियर्थी नियोजन के वक्त फर्जी इंटर मेट्रिक का प्रमाण पत्र लगाया जिसमे मार्क 87% था अब वो हटा कर आरिजन वाला थर्ड डिवीजन या सेकेण्ड डिवीजन वाला प्रमाण पत्र लगा दिया तो इस तरह का कारनामा को भी मिलाना पडेगा । मोर्चाध्यक्ष श्री कृष्ण ने कहा यहां भी लालकेश्वर और परमेश्वर जैसे लोग मौजुद है । इसके लिए उस वक्त का रोस्टर और मेघा सूचि,चयनित सूचि में दर्शाया प्रमाण पत्र वर्तमान में है या नहीं ये ध्यान रखने की जरूरत है जांच करने वाले पदाधिकारी स्वतंत्र रूप से जांच करें । यदि कोई दबाव डालता है तो बात को सार्वजनिक करे। ताकि एसे जनप्रतिनिधि को बेनकाब किया जा सके । चुकी इस प्रकार के जनप्रतिनिधि समाज के लिये कैंसर साबित होगा और हो रहा है । मोर्चा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से कहा आपके सहयोग से ही बिवियुमो इस मुद्दे को लेकर यहां तक पहुंची है । ज्ञात हो की फ़र्जी डिग्रीधारी शिक्षक मामले को उजागर करने के बाद हमें मामले को दबाने के लिये रिश्वत देने की पेशकस एवं अनेक प्रकार की धमकियां मिली थी । इससे आपको मेल से अवगत कराता भी रहा हुं । जांच का आदेश आने पर पुनः ये सिलशिला जारी हो गया है. इसके बाद मोर्चा के पदाधिकारी अररिया एसपी श्री सुधीर कुमार पोरिका के आवास पर जाकर मिले । मोर्चाध्यक्ष ने कहा फर्जी डिग्री जांच मामले मे लिप्त लोगों के द्वरा हमें फ़साने और उलझाने के लिये तरह तरह की साजिश भी रचि जा सकती है या साजिश भी रची जा रही होगी। प्रशासन के ऊपर हुए हमले और अपराध में वृद्धि पर भी चिंता जताते हुए श्री कृष्ण बोले हमें कुछ लोग रैंकिं कर रहा है इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर नरपतगंज थानाप्रभारी को हमारे घर पर ख़ास निगरानी करने को कहा जय ।
क्या बोले एसपी-एसपी श्री सुधीर कुमार पोरिका ने कहा निगरानी करने के लिए नरपतगंज थानाध्यक्ष को आदेश दे दिया जाएगा और अपराधी गतिविधि को कम करने के लिए पुलिस कर्मी को बढ़ाने की जरूरत है । अभी अररिया क्षेत्र में 700 पुलिस कर्मी तैनात है जबकि जरूरत है 2000 कर्मियों की । नियुक्ति प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए विभाग को लिखा गया है।

