
जमशेदपुर।


जमशेदपुर(पूर्वी) के विधायक सरयू राय के पहल पर भले ही टाटास्टील ने प्रतिदीन पचास हजार खाने का पैकेट का वितरण करने की बात कही है। लेकिन यह पैकेट जरुरत मंदो के पास कैसे पहुंचेगे उस पर अभी तक टाटा स्टील की ओर से कोई बयान नही आया है। वही दुसरी ओर जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने इसके लिए टाटा स्टील के वी पी (कॉरपोरेट सर्विसेस) को पत्र लिख कर एक सुझाव दिया है। जिसमे उन्होने बताया कि यह पैकेट मतदान केन्द्र के माध्यम से जरुरतमंद लोगो तक पहुंचाया जाए। उन्होने पत्र में लिखा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचे इसलिए हर मतदान केंद्र पर प्रातः और सन्ध्याकाल में फूड पैकेट रखना उचित होगा। इससे लोगों को अपने घर/शेल्टर के निकट ही भोजन उपलब्ध हो पायेगा। इसके अलावे जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त पंचायत क्षेत्रों में भी Food Packet का वितरण किया जाना उचित होगा।और जो लोग मतदान केंद्रों तक पहुंच पाने में भी समर्थ नहीं हैं, उनके लिए मोबाइल Food Packet वितरण केंद्र की व्यवस्था हो सकती है।
उन्होने पत्र के माध्यम से कहा है कि वे इस मामले में टाटा स्टील को हरसभंव सहयोग करने को तैयार है।

