
जमशेदपुर।


कोरोना वायरस के वजह से एक्स एल आर आई ने अगामी 21 मार्च को होने वाले अपने 64 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को स्थगित करने का फैसला लिया है। इसे लेकर एक्स एल आर आई प्रबंधन नें अधिसुचना जारी कर दी है।
इस सबंध में एक्स एल आर आई के निदेशक फादर पी क्रिस्टी एस जे ने बताया कि भारत में कोरोनोवायरस के प्रकोप के मद्देनजर और विश्व स्तर पर हमने अनिर्दिष्ट समय के लिए एक्सएलआरआई के वार्षिक दीक्षांत समारोह को स्थगित करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी की गई सलाह के अनुसार हमने अपने छात्रों से आग्रह किया है कि यात्रा को रोकने के लिए और COVID 19 के प्रसार को कम करने के लिए बड़ी सभाओं से बचें। हमारे छात्रों से बचने के लिए दीक्षांत समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
आपको बता दे कि इस दीक्षांत समारोह में 520 से अधिक छात्रो को उनके डिप्लोमा प्राप्त करने प्रमाण पत्र दिया जाना था।

