
जमशेदपुर।


एम जी एम अस्पताल में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है।वही आरोपी को पीड़िता ने पहचान लिया है। अभियुक्त की पहचान सीसीटीवी के आधार पर की गई है।इस मामले का खुलासा जिले के एस एस पी अनुप बिरथरे ने अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता के दौरान की।
एस एस पी ने बताया कि बीते 5- 6 अप्रैल के मध्य रात्री एम जी एम अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में पिडीता के द्रारा 8 मार्च को साकची थाना में मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद एस आई टी का गठन कर कार्रवाई शुरु की गई। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके पहचान को सार्वजनिक किया गया। उसके बाद उसे हावड़ा ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद जानकारी हुई कि उसका कोई ठिकाना नही है। वो अलग अलग जगह रहकर रात गुजरता है।उसने नाम गुतू प्रमाणिक बताया। चोरी सहित कई मामले में वह जेल जा चुका है। फिलहाल उसके नाम से 6 मामले दर्ज है। एस एस पी ने कहा है कि पुलिस के लिए यह मामला काफी चैलेजिंग था। क्योकि इस मामले को घटना के तीन दिन तक छुपाया गया। इस कारण अभियुक्त को गिरफ्तारी करने में देरी हुई है।

