
जमशेदपुर.


बीते 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ऑनलाइन उद्घाटन किया था, जिनमें टाटानगर- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस , हावड़ा- भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा- बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल थी. सभी ट्रेनों का परिचालन नियमित रुप से हो चुका है, लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे ने इनमें से दो हावड़ा- राउरकेला और टाटानगर बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया है. इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है.
South Eastern Railways:ओङिशा जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस और टाटा- जयनगर एक्सप्रेस रद्द
चक्रधरपुर रेल डिवीजन में होंगे विकासात्मक कार्य
दरअसल चक्रधरपुर रेल डिवीजन के तहत अपने अलग अलग स्टेशनों पर विकास से जुड़े कार्य किए जाएंगे. इस कारण टाटा -बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.
वंदे भारत ट्रेनों के अलावा ये ट्रेन रहेगी रद्द
वंदे भारत के अलावा टाटा -जयनगर एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है. उधर दुर्ग – आरा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है.
South Eastern Railways:दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेगी जालियाना वाला बाग एक्सप्रेस, जानिए कारण
रद्द होने वाली ट्रेन
* 1ट्रेन संख्या 20871 हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस 25/9/2024, 26/9/2024, 27/9/2024 और 28/09/2024 को रद्द रहेगी।
2.ट्रेन संख्या 20872 राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 25/9/2024, 26/9/2024, 27/9/2024 और 28/09/2024 को रद्द रहेगी
3. ट्रेन संख्या 20891 टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 25/9/2024, 26/9/2024, 27/9/2024 और 28/09/2024 को रद्द रहेगी
5. ट्रेन संख्या 20892 ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस 26/09/2024, 27/09/2024, 28/09/2024 और 29/09/2024 को रद्द रहेगी
6. ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस 27/9/2024 को रद्द रहेगी
7 . ट्रेन संख्या 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस 28/9/2024 को रद्द रहेगी
South Eastern Railways:दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेगी जालियाना वाला बाग एक्सप्रेस, जानिए कारण
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
·ट्रेन संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 25/09/2024 से 27/09/2024 तक यात्रा परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-आईबी से चलेगी
· ट्रेन संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस, 25/09/2024 से 27/09/2024 तक यात्रा परिवर्तित मार्ग वाया आईबी-झारसुगुड़ा पर चलेगी
· ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस, 25/09/2024 से 27/09/2024 तक सिंनी-कांड्रा के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेगी।यह ट्रेन तीनो दिन टाटा नही आएगी
· ट्रेन संख्या 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस, दिनांक 24/09/2024 से 26/09/2024 तक परिवर्तित मार्ग कांड्रा-सीनी होकर चलेगी।यह ट्रेन टाटानगर नही आएगी।


