Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » VANDE BHARAT EXPRESS:टाटा- वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस पलामू होकर चलाने की मांग
Breaking News

VANDE BHARAT EXPRESS:टाटा- वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस पलामू होकर चलाने की मांग

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 11, 2024Updated:August 11, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। टाटानगर से प्रस्तावित टाटा – वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन मुरी- रांची- डाल्टनगंज के रास्ते चलाने की मांग उठी है।इस मामले को लेकर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। उन्होंने दौरान पलामू के रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की।इसके अलावे अपने ससंदीय क्षेत्र के रेल की कई समस्या का भी ध्यान आकर्षित करवाया हैं।जिसमें प्रमुख रूप से बरवाडीह-चिरमिरी और गया-शेरघाटी रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।

South Eastern Railways:टाटा – वाराणसी स्पेशल हो सकती है रेगुलर, प्रस्तावित टाटा-जयनगर एक्सप्रेस के परिचालन के दिन में हो सकता हैं परिवर्तन

मुरी- रांची- डाल्टनगंज के रास्ते चले ट्रेन

पलामू सांसद ने रेल मंत्री से बताया है कि टाटानगर-मुरी-रांची-लोहरदगा-डालटनगंज-गढ़वा रोड -जपला होते हुए वाराणसी तक वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा सकता है, इस रूट पर बड़ी संख्या में वंदे भारत के लिए की यात्री मिलेंगे।

रांची-गढ़वा रोड से सेक्शन का स्पीड भी सौ किलोमीटर प्रतिघंटा है जबकि गढ़वा रोड से डिहरी सेक्शन पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है।इस रूट पर पलामू और गढ़वा जिला शामिल है जो देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है। वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा।

Vande bharat Express: झारखंड को जल्द मिलेगी दो वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात ,जानिए रूट

बरवाडीह-चिरमिरी और गया-शेरघाटी रेल लाइन पर कार्य शुरू करने की मांग

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन परियोजना एवं गया-शेरघाटी रेल लाइन परियोजना पर कार्य शुरू करने की मांग की है। सांसद ने कहा कि दोनों रेल परियोजना एक समान है और दोनों परियोजना पर कई किलोमीटर तक रेलवे लाइन का निर्माण हो चुका है और करोड़ों खर्च हुए हैं। बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन परियोजना के पूरा होने से झारखंड से मुंबई की दूरी 450 किलोमीटर जबकि गया-शेरघाटी लाइन बन जाने से रांची से पटना की दूरी कम हो जाएगी।

South eastern Railways:टाटा से चलेगी तीन वंदेभारत एक्सप्रेस,जानिए मार्

अन्य प्रमुख मांग

3.बरवाडीह चोपन चुनार पैसेंजर ट्रेन संख्या 53351/53352ः-पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जनता को आवागमन में हो रही कठिनाईयों से निजात दिलाने हेतु कोविड-19 के दौरान बंद की गयी बरवाडीह चोपन चुनार पैसेंजर ट्रेन संख्या 53351/53352 का परिचालन अभी तक प्रारम्भ नहीं हो सका है। उक्त ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ नहीं होने से पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 11 रेलवे स्टेशनों क्रमशः नगर उंटारी, रमना, मेराल, गढ़वा, गढ़वा रोड़, तोलरा, लालगढ़ बिहार, रजहारा, कजरी, डालटनगंज एवं चियांकी के यात्रियों को आवागमन करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बरवाडीह चोपन चुनार पैसेंजर ट्रेन संख्या 53351/53352 का परिचालन पुनः प्रारम्भ करने की मांग की जा रही है।
4.पटना सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 23347/23348 एवं शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन सं0 11448/11449:-मेराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की मॉग की गयी है। विदित है कि उक्त स्टेशन पर चोपन गोमो पैसेंजर ट्रेन एवं रॉची चोपन एक्सप्रेस रूकती है तथा कोई भी अन्य पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। मेराल स्टेशन से रमना स्टेशन एवं गढ़वा स्टेशन की दूरी लगभग 11-11 किलोमीटर है जिसके कारण यहॉ की जनता को आवागमन करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है।
5.रॉची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12453/12454 का नगर उटारी (श्री बंशीधर नगर) रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मॉग काफी दिनों से की जा रही है। उक्त ट्रेन सप्ताह में एक दिन रॉची वाया चोपन-चुनार होते हुए नई दिल्ली तक जाती है। विदित है कि धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत गढ़वा रोड चोपन रेल खण्ड पर स्थित नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) झारखण्ड राज्य का प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहॉ श्री राधा-कृष्ण की 32 मन की अद्वितीय स्वर्ण प्रतिमा विराजमान है। ऐसी प्रतिमा पूरी दुनिया में कहीं नहीं है, लिहाजा यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुगण दर्शन करने आते हैं। यहॉ आने वाले श्रद्धालु श्री बंशीधर नगर को दूसरा मथुरा और वृंदावन मानते हैं। ऐसे नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) रेलवे स्टेशन पर उक्त ट्रेन की ठहराव की आवश्यकता है।
6.रांची नई दिल्ली राजधानी एक्प्रेस 12453/12454 वाया डालटनगंज होकर सप्ताह में 2 दिन चलती है उसे चार दिन किया जाय।
7.रॉची नई दिल्ली गरीब रथ ट्रेन 12877/12878 को सप्ताह में तीन दिन चलती है उसे 6 दिन किया जाय।
8.गरीब रथ ट्रेन संख्या 12877/12878 का ठहराव मोहम्मदगंज स्टेशन पर किया जाय।
9.गरीब रथ ट्रेन संख्या 12877/12878 के अलीगढ़ जंक्षन पर दो मिनट के ठहराव भी दिया जाय। ज्ञातव्य हो कि मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू के सौ से अधिक संख्या में छात्र/छात्राएं अलीगढ़ विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। यदि गरीब रथ का दो मिनट का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर दे दिया जाता है तो उन्हें बहुत सुविधा होगी।
10. रॉची वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18311/18611ः- रांची से वाराणसी तक चलती है उसे गोरखपुर तक विस्तार किया जाय।
11.हावडा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11447/11448 का विस्तार मुंबई तक किया जाय।
12.पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13347/13348 को रजहरा स्टेशन पर ठहराव दिया जाय।
13.रांची से वाया डालटनगंज होकर गोरखपुर तक एक नई ट्रेन चलायी जायए जो कोरोना काल में चली भी थी। उसे बंद कर दिया गया है उसे पुनः चालू किया जाय। डालटनगंज से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक है।
14.रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18635/18636 में यात्रियों की संख्या अत्यधिक होने के कारण लोगों को यात्रा करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए 1AC CHAIR CAR एवं 3 G.S कोच की संख्या में बढ़ोतरी की जाय।
15.पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर Unmanned Railway Crossing को बंद कर दिये जाने से एक ही गांव दो-भागों में विभक्त हो गये हैं। वहां के निवासियों को आवागमन में अनेंको प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त स्थानों पर (LHS) Low Hight Subway बनाने से जनता को कठिनाईयों से निजात मिल सकेगी। वैसे स्थान निम्नलिखित हैः-
(1) डाली-हैदरनगर प्रखण्ड, पलामू जिला
(2) सोनपुरवा-गढ़वा जिला
(3) अहिरपुरवा-नगर उंटारी, गढ़वा जिला
(4) कजरात नावाडीह-हुसैनाबाद प्रखण्ड, पलामू जिला
(5) बुढ़वापीपर-डालटनगंज सदर, पलामू जिला
(6) बखारी-डालटनगंज सदर, पलामू जिला
(7) कुम्भी-मेराल ब्लॉक, गढ़वा जिला
(8) लहरबंजारी-उंटारी रोड प्रखंड, पलामू जिला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur news:आज से शुरू होगा कोल्हान का सबसे बड़ा हरिणा मेला, तैयारियां पूरी

June 15, 2026

Aaj Ka Rashifal:15 जून 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जिला कांग्रेस को धारदार बनाने पर जोरदार मंथन, अब विधानसभावार होंगी बैठकें

June 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.