Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » चाईबासा-नक्सलियों ने दो को दी सजा-ए-मौत
Top Stories

चाईबासा-नक्सलियों ने दो को दी सजा-ए-मौत

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 29, 2016No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

चाईबासा।

सोनुवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने रविवार देर रात पुलिस मुखबिर बताते हुए दो युवकों की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों युवकों के सिरकटे शव लोंजो गांव के पुरनियासाई व कुदाबुरू टोले से बरामद किये गये हैं। दोनों घटनास्थल एक दूसरे से लगभग दो किमी की दूरी पर हैं। इधर, घटना के बाद से गांव के लोग सहमे हुए हैं।

ग्रामीणों ने देखे शव, गांव में दहशत :

सूचना के अनुसार सोमवार को ग्रामीणों ने दोनों स्थानों पर सिरकटे शव देखे, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एसडीपीओ अजय केरकेट्टा सोनुवा पुलिस व सीआरपीएफ जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में किया। पुलिस ने लोजों गांव की पुरनिया साई-कुदाबुरू सड़क से 25 वर्षीय युवक धनसिंह जामुदा व कुदाबुरू टोला स्थित नहर के किनारे से कुदाबुरू निवासी 38 वर्षीय लोबो लोहार उर्फ तेलेंग का शव बरामद किया।

दोनों शवों के पास मिले नक्सली पोस्टर

:  नक्सलियों ने दोनों की हत्या का कारण पुलिस मुखबिरी बताया है। पोस्टर में धनसिंह जामुदा जैसे पुलिस मुखबिर (एसपीओ) को चुनचुनकर जन अदालत में सजा देने की बात लिखी गई है। वहीं, निवेदक में भाकपा माओवादी लिखा है।

 

दोनों गांवों में पसरा सन्नाटा, दहशत 

नक्सलियों द्वारा रविवार लोंजो के पुरनियासाई निवासी रिटायर्ड शिक्षक हीरालाल के 25 वर्षीय पुत्र धनसिंह जामुदा व कुदाबुरू गांव निवासी 38 वर्षीय लोबो लोहार की हत्या से क्षेत्र में दहशत है। गांव वाले घटना से काफी डरे हुए हैं। सोमवार को जब पुलिस दोनों गांवों में पहुंची तो सन्नाटा पसरा हुआ था।

घर से उठा ले गये हथियार बंद नक्सली .

पत्नी शुरूमनी जामुदा ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे धनसिंह जामुदा सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने दरवाजा खोलने के लिए उन्हें आवाज दी। दरवाजा खोलते ही हथियारबंद नक्सलियों ने धनसिंह को कब्जे में ले लिया और बाहर से सभी घरों की कुंडी लगा दी। जिससे घर के लोग बाहर नहीं निकल सके। सुबह उनका सिरकटा शव घर से कुछ दूरी पर लोजों-कुदाबुरू सड़क पर मिला।

 

छह बच्चे हो गये अनाथ  

कुदाबुरू गांव निवासी मृतक लोबो लोहर के छह छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटा व तीन बेटियां शामिल हैं। लोबो के 12 वर्षीय पुत्र राजू लोहर व 10 वर्षीय गणेश लोहर मध्य विद्यालय निलायगोठ में कक्षा चार में पढ़ते हैं। दोनों बेटों ने बताया कि उनके पिता की मौत के बाद उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। उनकी पढ़ाई बंद हो जायेगी।

छह माह पूर्व हुई थी धनसिंह की शादी :

करीब छह माह पहले ही लोंजो के पुरनियासाई के धनसिंह जामुदा का शादी शुरूमनी से हुई थी। धनसिंह की मौत की खबर सुनकर शुरूमनी की स्थिति खराब हो गई थी।

घटना स्थल तक पैदल गई पुलिस :

घटनास्थल घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण सोमवार दोपहर सोनुवा पुलिस व सीआरपीएफ 60 बटलियन के जवान पैदल ही दोनों घटनास्थलों तक गये। ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से किया गया। दोनों घटनास्थलों पर पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में किया।

।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :डिमना चौक पर गांजा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, छह थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

July 24, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे को सभी गुरुद्वारों में लागू करे सीजीपीसी: ज्ञानी जमशेदपुरी की मांग

July 24, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : दो दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, 94 नए रोगियों की पहचान

July 24, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.