
जमशेदपुर.


ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डिमना चौक से एक अपराधी गोविंदा डे को 230 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है.आरोपी के पास से ग्रे रंग की Ford Fiesta कार (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05AE3611) भी बरामद की गई, जिसका उपयोग मादक पदार्थों की ढुलाई में किया जा रहा था.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (सी.सी.आर.) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया था, जिसने डिमना चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान इस अपराधी को पकड़ लिया.
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: गोविंदा डे
उम्र: लगभग 35 वर्ष
पिता का नाम: शंकर डे
पता: ए/53, विजय नगर, आकाशदीप प्लाजा के पीछे, थाना गोलमुरी, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
बरामद सामग्री:
1. एक काले प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया गांजा जैसा पदार्थ (वजन करीब 230 ग्राम)
2. Ford Fiesta कार, नंबर JH05AE3611
आपराधिक इतिहास:
आरोपी गोविंदा डे पर पूर्व में भी गंभीर आरोप लगे हैं और जमशेदपुर के छह थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट और घरेलू हिंसा जैसी धाराएँ शामिल हैं. मामले इस प्रकार हैं:
सीतारामडेरा थाना कांड सं. 128/2020 (धारा 392/411 भादवि)
पोटका थाना कांड सं. 07/2022 और 09/2022 (धारा 379/461 भादवि)
जादुगोड़ा थाना कांड सं. 70/2021 (धारा 379/461 भादवि)
एमजीएम थाना कांड सं. 131/2021 (धारा 498A/427/504 भादवि)
कपाली थाना कांड सं. 153/2020 (धारा 379 भादवि)
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
पुलिस उपाधीक्षक, सी.सी.आर.
कुमार अभिषेक, प्रभारी, ओलीडीह ओपी
पु.अ.नि. विष्णु चरण भोगता
पु.अ.नि. रविन्द्र पाण्डेय
स.अ.नि. नागवंत पासवान
ओलीडीह ओपी के सशस्त्र बल के जवान
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में काम किया जा रहा है.


