
सम्पर्क – 8877674432

आज का पंचांग
दिनांक – 14 जनवरी 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शिशिर
मास – माघ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – एकादशी शाम 05:52 तत्पश्चात् द्वादशी
नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 03:03 जनवरी 15 तत्पश्चात् ज्येष्ठा
राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 01:57
सूर्योदय – 06:33
सूर्यास्त – 05:19
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – तिल / धनिया खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
एकादशी में क्या करें, क्या न करें
एकादशी व्रत से जीवन में शांति, पुण्य और विष्णु कृपा प्राप्त होती है
🌹 एकादशी के दिन लकड़ी का दातुन व टूथपेस्ट का प्रयोग न करें। नींबू, जामुन या आम के स्वयं गिरे हुए पत्ते चबाएँ और उंगली से कंठ शुद्ध करें।
🌹 स्नानादि कर गीता पाठ एवं श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
🌹 “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” द्वादशाक्षर मंत्र या गुरुमंत्र का जप करें।
🌹 चोर, पाखंडी एवं दुराचारी व्यक्तियों से बातचीत न करें, यथासंभव मौन रखें।
🌹 एकादशी के दिन चावल न खाएँ और न ही किसी को खिलाएँ। फलाहार, दूध या जल पर रहना उत्तम है।
🌹 दशमी, एकादशी और द्वादशी—इन तीन दिनों में कांसे के बर्तन, मांस, प्याज, लहसुन, मसूर, उड़द, चना, कोदो, शाक, शहद, तेल एवं अधिक जल सेवन से बचें।
🌹 फलाहार में गोभी, गाजर, शलगम, पालक, कुलफा का साग न लें। आम, अंगूर, केला, बादाम, पिस्ता जैसे फल श्रेष्ठ माने गए हैं।
🌹 जुआ, निद्रा, पान, निंदा, चुगली, चोरी, हिंसा, मैथुन, क्रोध, झूठ व कपट से दूर रहें।
🌹 भूलवश निंदक से बात हो जाए तो सूर्यदेव के दर्शन कर, धूप-दीप से श्रीहरि की पूजा कर क्षमा याचना करें।
🌹 एकादशी के दिन घर में झाड़ू न लगाएँ, इससे सूक्ष्म जीवों की हिंसा हो सकती है।
🌹 इस दिन बाल न कटवाएँ।
🌹 यथाशक्ति अन्नदान करें, परंतु स्वयं किसी का दिया अन्न ग्रहण न करें।
🌹 रात्रि में भगवान विष्णु के समक्ष जागरण करें (रात्रि 1 बजे तक)।
🌹 जागरण के समय दीपक जलाने से ऐसा पुण्य प्राप्त होता है जो सौ कल्पों तक नष्ट नहीं होता।
मंत्र
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने॥
आज का राशिफल
मेष – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा मन मे बड़ी बड़ी योजनाए चलेंगी लेकिन परिस्थितियां इनको साकार रूप देने में बाधक बनेगी। साहस पराक्रम से भरे रहेंगे लेकिन जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे किसी अन्य व्यक्ति का सहयोग ना मिलने से पूरा नही कर पाएंगे। मध्यान के समय काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे ख्यालो में समय खराब करने से बेहतर कुछ ना कुछ कर्म करते रहे आने वाले दिन में स्थिति बदलने से अवश्य ही धन कमा सकेंगे अगर आज हाथ पर हाथ रख बैठे रहे तो कल का दिन भी आज की ही भांति व्यर्थ जाएगा। घर का माहौल छूट पुट बहस को छोड़ सामान्य बना रहेगा किसी आवश्यक कार्य को आज भी टालने पर परिजनों से बहस होगी। संचित कोष में कमी आएगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा करेंगे। स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा।
वृष – (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप प्रतिकूल परिस्थिति में भी स्वयं को शान्त रखने का प्रयास करेंगे लेकिन महात्त्वकांक्षाये आज बढ़ी हुई रहेंगी आवश्यकता पूर्ति आसानी से हो जाएगी लेकिन संतोष नही होगा ज्यादा पाने के चक्कर मे अनैतिक मार्ग भी अपना सकते है। कार्य क्षेत्र पर आपके विचार पल पल में बदलने से सहकर्मी गुस्से में रहेंगे धन की आमद कही न कही से अवश्य होगी परन्तु हाथ खुला रहने के कारण बचत करने में परेशानी आएगी। संध्या के समय सावधान रहे छोटी मजाक की बात अथवा आवश्यकता से अधिक बोलने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। घर के सदस्य आज आपकी बातों पर जल्दी से यकीन नही करेंगे ठंड के कारण सेहत में नरमी बनेगी
मिथुन – (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जान बूझ कर व्यर्थ के झंझट मोल लेंगे। दिन के पूर्वार्ध में ही कोई अप्रिय घटना घटने से या अशुभ समाचार मिलने से परेशान रहेंगे कार्य क्षेत्र पर मेहनत करने के बाद भी लाभ की उम्मीद नही दिखेगी उल्टे खर्च अनियंत्रित होने से जमा पूंजी में कमी आएगी। पुराने उधार को लेकर किसी से कहासुनी होने की संभावना है लेकिन आज भी उधार लेने की आवश्यकता पड़ेगी संभव हो तो आज टाले अन्यथा चुकाना भारी पड़ेगा। आज जल्दी से कोई सहायता करने के लिये तैयार नही होगा जिससे मन राग द्वेष से भरा रहेगा। घर के सदस्य कुछ मामलों में सहयोग करेंगे पर कही कही जिद पर अड़ने से कार्य हानि होगी। धन की आमद ना के बराबर रहेगी। मूत्र अथवा पेट संबंधित समस्या रहेगी।
कर्क – (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी दिनचर्या पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी। दिन के आरंभ में कार्यो के गलत दिशा लेने से गुस्सा आएगा लेकिन स्वतः ही ठीक हो जाएंगे। कई दिनों से जिस कार्य मे लगे है उसकी सफलता के नजदीक पहुचने से उत्साहित होंगे परन्तु आज पूर्ण सफलता संदिग्ध ही रहेगी निष्ठा से लगे रहे निकट भविष्य में धन और सम्मान दोनो मिलने वाले है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारियों का भरोसा बढ़ने से अपनी अनैतिक मांगे मनवाने की तिकडम लगाएंगे परिस्थिति अनुसार इसमे आज नही तो कल सफलता मिल जाएगी। आज धन की आमद होते होते कई व्यवधान आएंगे फिर भी खर्च लायक मिल जाएगी। परिवार में मौसमी बीमारी के प्रकोप के कारण परिजन दैनिक कार्यो के लिये एक दूसरे पर आश्रित रहेंगे जिससे थोड़ी अव्यवस्था फैलेगी।
सिंह – (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दिन भर क्रोध और कलह के प्रसंग बनते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी लोगो को आपका काम पसंद नही आएगा लोग अपना काम छोड़ आपके कार्य मे टांग अडायेंगे जिससे पहले से ही परेशान दिमाग और ज्यादा चिड़चिड़ा होगा। अधिकारी वर्ग भी बात-बात पर मीन मेख निकालेंगे। धन लाभ के लिये भी आज दिन विषम रहेगा छोटी मोटी आय बनाने के लिये भी तरसना पड़ेगा। घर मे भी आज किसी न किसी से कहा सुनी होगी महिलाए शकि मिजाज रहने पर बात बात में खोट देखेंगी बेतुकी बातो से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत भी आज नरम-गर्म रहेगी।
कन्या – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये बड़ी जोड़ तोड़ करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक ना होने से मन मे नकारत्मक भाव आएंगे। धन की कमी रहने पर भी आपकी जीवनशैली धनाढ्यों जैसी रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आडंबर युक्त दिनचर्या के कारण मान सम्मान मिलेगा। आज किसी दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने के लिये मध्यस्थता करनी पड़ेगी इससे बचने का प्रयास करें अति आवश्यक होने पर पक्षपात से बचे अन्यथा बैठे बिठाये दुश्मनी होगी। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय मंदा रहेगा फिर भी किसी वादे के पूरे होने पर बैठे बिठाये धन लाभ हो जाएगा। घर मे सुख शांति रहेगी बड़े परिजन आपकी प्रसंशा करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी लेकिन अनदेखी करेंगे।
तुला – (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके मन मे काफी उलझने रहेंगी कार्य क्षेत्र और घर मे तालमेल बैठाना प्राथमिकता रहेगी एक काम को करने पर दूसरे में विलंब होगा फिर भी मध्यान तक स्थिति को संभाल लेंगे। धन एवं व्यवसाय को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे बौखलाहट में कुछ उटपटांग हरकत करने से बचे अन्यथा बाद में स्वयं के लिये नई मुसीबत बढ़ाएंगे। संध्या के आस पास किसी की सहायता से जरूरत की पूर्ति हो जाएगी। घर के बुजुर्ग सामने से बुराई करेंगे जिससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है लेकिन आपके पीछे से आपकी बड़ाई ही करेंगे इसका ध्यान भी रखें। परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेने से स्त्री संतानों को लेकर आज जरूर संतोष होगा। यात्रा की योजना बनेगी आज की जगह कल करना बेहतर रहेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक – (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये कामना पूर्ति वाला रहेगा। स्वयंजन एवं सहकर्मियों से विवेकी व्यवहार रखें अन्यथा इच्छाओं पर पानी फेरते समय नही लगाएंगे। व्यवसायी वर्ग को आज आकस्मिक धन मिलने की सम्भवना है लेकिन पहले दिमागी कसरत भी करनी पड़ेगी इससे घबराए ना धन और सम्मान दोनो मिलेंगे। नौकरी पेशाओ को भी…


