जन्मकुंडली, कुंडली मिलान, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 01 अप्रैल 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी प्रातः 07:06 तत्पश्चात् पूर्णिमा
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी शाम 04:17 तत्पश्चात् हस्त
राहुकाल – दोपहर 12:31 से दोपहर 02:03
पंचक – नहीं है
सूर्योदय – 05:39
सूर्यास्त – 06:03
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – धनिया / तिल खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
🔥🔱 आपकी राशि किस भगवान की पूजा करे? 🔱🔥
♈ मेष राशि
👉 इष्ट देव: भगवान शिव
👉 मंत्र: “ॐ नमः शिवाय”
👉 सही समय: सोमवार सुबह
👉 विधि: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं
✨ लाभ: गुस्सा शांत, सफलता प्राप्त
♉ वृषभ राशि
👉 इष्ट देव: माता लक्ष्मी
👉 मंत्र: “ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः”
👉 सही समय: शुक्रवार शाम
👉 विधि: घी का दीपक जलाएं, सफेद मिठाई अर्पित करें
✨ लाभ: धन और सुख में वृद्धि
♊ मिथुन राशि
👉 इष्ट देव: गणेश जी
👉 मंत्र: “ॐ गं गणपतये नमः”
👉 सही समय: बुधवार सुबह
👉 विधि: दूर्वा और लड्डू अर्पित करें
✨ लाभ: बुद्धि और सफलता
♋ कर्क राशि
👉 इष्ट देव: भगवान शिव / माता पार्वती
👉 मंत्र: “ॐ नमः शिवाय”
👉 सही समय: सोमवार
👉 विधि: दूध से अभिषेक करें
✨ लाभ: मानसिक शांति, परिवार सुख
♌ सिंह राशि
👉 इष्ट देव: सूर्य देव
👉 मंत्र: “ॐ सूर्याय नमः”
👉 सही समय: रोज सुबह सूर्योदय
👉 विधि: तांबे के लोटे से जल अर्पित करें
✨ लाभ: मान-सम्मान, आत्मविश्वास
♍ कन्या राशि
👉 इष्ट देव: गणेश जी
👉 मंत्र: “ॐ गं गणपतये नमः”
👉 सही समय: बुधवार
👉 विधि: दूर्वा चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें
✨ लाभ: कार्य सिद्धि
♎ तुला राशि
👉 इष्ट देव: माता लक्ष्मी
👉 मंत्र: “ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः”
👉 सही समय: शुक्रवार
👉 विधि: सफेद फूल और दीपक अर्पित करें
✨ लाभ: प्रेम और संतुलन
♏ वृश्चिक राशि
👉 इष्ट देव: हनुमान जी
👉 मंत्र: “ॐ हनुमते नमः”
👉 सही समय: मंगलवार/शनिवार
👉 विधि: सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं
✨ लाभ: शत्रु नाश, भय दूर
♐ धनु राशि
👉 इष्ट देव: भगवान विष्णु
👉 मंत्र: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”
👉 सही समय: गुरुवार
👉 विधि: पीले फूल और तुलसी अर्पित करें
✨ लाभ: भाग्य वृद्धि
♑ मकर राशि
👉 इष्ट देव: शनि देव
👉 मंत्र: “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
👉 सही समय: शनिवार
👉 विधि: काले तिल और तेल का दीपक
✨ लाभ: कर्म दोष शांति
♒ कुंभ राशि
👉 इष्ट देव: शनि देव / हनुमान जी
👉 मंत्र: “ॐ हनुमते नमः”
👉 सही समय: शनिवार
👉 विधि: सरसों के तेल का दीपक जलाएं
✨ लाभ: बाधाएं दूर
♓ मीन राशि
👉 इष्ट देव: भगवान विष्णु
👉 मंत्र: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”
👉 सही समय: गुरुवार
👉 विधि: तुलसी और पीले फूल अर्पित करें
✨ लाभ: शांति और सुख
आज का राशिफल
मेष – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। आपको आज किसी की भलाई करने पर भी बदले में बुराई ही मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह ना दें एवं ना ही किसी के व्यक्तिगत कार्यो में दख़ल दें सम्मान हानि हो सकती है। दिन के अधिकांश समय घरेलू उलझनों के कारण मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। भले बुरे का विवेक कम ही रहेगा। व्यवसाय में भी असफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा लेकिन इससे स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। धैर्य से आज का दिन व्यतीत करें। धन को ज्यादा महत्त्व ना दें।
वृष – (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप प्रत्येक कार्यो में आवश्यकता से कुछ अधिक दिमाग लगाएंगे स्वयं को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे हद से ज्यादा आत्मविश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य व्यवसाय में आज कार्यो को स्वाभाविक ही होने दें सहकर्मियों के कार्यो में टांग अड़ाना भारी पड़ेगा। व्यवसाय नए प्रयोग आज ना करें हानि हो सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा हाथ पैरों में शिथिलता आएगी। आज किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य से बचें। परिजनों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें इससे घर मे शांति बनी रहेगी।
मिथुन – (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का प्रारंभिक भाग सुख-शांति से बितायेंगे। मन खुश रहने से आसपास का वातावरण भी हास्यमय बनाएंगे। मित्र प्रियजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुल कर विचार करेंगे। परन्तु दोपहर के समय स्थिति एक दम उलट हो जायेगी। किसी मनोकामना के अपूर्ण रहने से ठेस पहुंचेगी इससे उबरने में भी थोड़ा समय लगेगा। आज स्वभाव में ज्यादा खुलापन भी ना रखें मन का भेद अन्य को देने से हानि भी हो सकती है। परिजनों से लाभ होने की संभावना है।
कर्क – (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये लाभ के साथ ही खर्च वाला भी रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज संबंधों से ज्यादा धन को अधिक महत्त्व देंगे धन लाभ आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन संबंधों में खटास आएगी। घर की अपेक्षा बाहर के लोग आप पर अधिक विश्वास करेंगे। लेकिन रोजगार संबंधित कार्य स्वयं के बल पर ही करने होंगे। दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर खर्च होगा महिलाये आज ज्यादा खर्चीली रहेंगी जिससे घर का बजट प्रभावित हो सकता है। घर के बुजुर्ग पुरानी बीमारी के कारण परेशान रहेंगे। आत्मसंतोष की कमी रहेगी।
सिंह – (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शांति से बीतेगा। आज कार्यो के आरम्भ में ज्यादा काम देख कर घबराहट होगी परन्तु थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल जाएगी। व्यवसायी लोगो को सरकारी सहायता मिलने की संभावना आज अधिक है अन्य सरकार संबंधित कार्य भी सहज पूर्ण होंगे। आर्थिक लेन देन भी आज निर्विघ्न चलते रहंगे धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली बनेगी। घरेलू वातावरण में छोटी मोटी उलझने रहने पर भी परस्पर एकता दिखेगी। आज किसी के बहकावे में ना आये।
कन्या – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। मन किसी एक निर्णय पर नही टिकने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। आज आप किसी पर भी जल्दी से विश्वास नही करेंगे। घर के सदस्यों को भी शक की दृष्टि से देखने पर माहौल खराब होगा। पूजा पाठ में श्रद्धा रहेगी फिर भी मन इधर उधर भटकने से एकाग्रता नही रहेगी। नौकरी पेशा जातक कामो में लापरवाही दिखाने पर अपमानित हो सकते है। काम चलाने लायक आर्थिक लाभ संध्या के आसपास हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों को आज संतुष्ट नही कर पाएंगे।
तुला – (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए हानिकारक रहेगा। सेहत में प्रातः काल से ही गिरावट बनेगा जिसका प्रभाव समस्त दिनचार्य पर पड़ेगा। अधिकतर कार्य मजबूरी में करने पड़ेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी सौदे के निरस्त होने अथवा कार्यो में त्रुटि रहने से निराश होंगे। सरकारी एवं सम्पति संबंधित मामलों में उलझने बढ़ेंगी इन्हें यथा सम्भव आज ना करें। आज किसी पर भी बिना विचार किये विश्वास ना करें किसी अपरिचित द्वारा धोखा हो सकता है। दाम्पत्य में खर्च करने पर भी शांति स्थापित करने में असफल रहेंगे।
वृश्चिक – (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको धन के साथ ही सम्मान भी दिलाएगा। समाज के उच्च प्रतिष्ठित लोगो से जान-पहचान बढ़ेगी भविष्य में इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज लोगो की खातिरदारी पर खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय में भी आकस्मिक वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आप सांसारिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे। मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निकटता आएगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आएंगे। आज आप जिस भी कार्य का प्रयास करेंगे देर अबेर उसमे सफल अवश्य होंगे।
धनु – (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आप निश्चिन्त होकर बिताएंगे कार्य स्थल पर आज व्यवसाय कुछ खास नही रहेगा फिर भी आत्मसंतोष की भावना रहने से मन विचलित नही होगा। समस्त कार्यो में अधिक प्रयास के बाद ही सफलता मिलेगी इसलिए आज के दिन अतिमहत्त्वपूर्ण कार्यो को टालना ही बेहतर रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा परन्तु आवश्यक कार्यो पर ही खर्च करेंगे। मध्यान के बाद लाभ के सौदे हाथ लगेंगे निकट भविष्य में इनसे धन लाभ होगा। घरेलू वातावरण किसी सदस्य के गलत आचरण के कारण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। बुजुर्गो की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
मकर – (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके अंदर नई चेतना जागृत होगी। धर्म-कर्म का प्रचार-प्रसार करने में रुचि लेंगे किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी बन सकती है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी के बाद निर्वाह योग्य आय हो जाएगी लेकिन आज सहकर्मियों का प्रति सकारात्मक सोच रखें अन्यथा मतभेद भी हो सकते है। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य मिलने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी। घर के सदस्य इच्छा पूर्ति के लिए जिद करेंगे जिसे पूर्ण करने पर खर्च होगा। दूर स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी।
कुंभ – (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपनी ही किसी गलती से हानि कराएंगे। अपने निर्णय पर नही टिकने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र अथवा परिवार में आपकी आलोचना होगी। कार्य स्थल पर भी अधिकांश समय अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में बीतेगा। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक नही होगा। कार्यो का विस्तार एवं निवेश आज ना करें। संभव हो तो यात्रा भी टालें वाहन चलाते समय सावधानी रखें चोट लगने का भय है। परिवारके आवश्यकता पूर्ति में देरी होने से कलह होगी।
मीन – (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आशानुकूल सहयोगी वातावरण मिलने से सुव्यवस्था बनाने में सफल रहेंगे इसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। आज आपके पास किसी आशा से आया कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नही जाएगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही परोपकार पर भी ध्यान देंगे सामाजिक कार्यो में समय कम दे पाएंगे फिर भी आर्थिक सहयोग करने से मान बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धी आपके आगे टिक नही सकेंगे। गृहस्थ में आपके निर्णयों को सम्मान मिलेगा पारिवारिक सदस्यों को आपकी आवश्यकता भी रहेगी।



