
सम्पर्क – 8877674432
आज का पंचांग

दिनांक – 31 जनवरी 2026
दिन – शनिवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर
मास – माघ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – त्रयोदशी सुबह 08:25 तत्पश्चात् चतुर्दशी प्रातः 05:52 फरवरी 01, तत्पश्चात् पूर्णिमा
नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 01:34 फरवरी 01 तत्पश्चात् पुष्य
राहुकाल – सुबह 09:55 से सुबह 11:18
पंचक – नहीं है
सूर्योदय – 06:33
सूर्यास्त – 05:35
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – उड़द / तिल खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
शनिवार के मुख्य उपाय (शनि कृपा हेतु):
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, जल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।
शनिदेव की पूजा करें, शनि चालीसा या दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
काले तिल, उड़द, काला कपड़ा, सरसों का तेल या लोहा दान करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कौवे को रोटी खिलाएं।
बाधा निवारण हेतु काला कोयला 7 बार उतारकर बहते जल में प्रवाहित करें।
शनिवार को न करें:
बाल व नाखून न काटें।
लोहा या भारी सामान खरीदने-बेचने से बचें।
इन उपायों से शनि दोष शांत होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
आज का राशिफल
मेष – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपके व्यक्तित्व में निखार रहेगा, लेकिन जिद्दी स्वभाव परिजनों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अनजाने में किया गया कोई गलत कार्य घर के माहौल को बिगाड़ सकता है। कार्य-व्यवसाय में लाभ की संभावना कम है, सतर्क रहें। निवेश से बचें। धन लाभ अचानक हो सकता है, लेकिन लापरवाही नुकसान दे सकती है। काम वासना अधिक रहेगी, गलत कदम से बचें। यात्रा केवल आवश्यक होने पर ही करें।
वृष – (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज मन अपेक्षाकृत संतुष्ट रहेगा, लेकिन महिलाएं तुलना के कारण उदास रह सकती हैं। घरेलू व्यस्तता के कारण अन्य कार्य प्रभावित होंगे। दोपहर बाद व्यवसाय में अचानक उछाल संभव है, पर खर्च अधिक रहेगा। पति-पत्नी में आर्थिक विषयों पर मतभेद हो सकता है। वाहन से सावधानी रखें।
मिथुन – (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आलस्य हावी रहेगा। आवश्यक कार्यों में टालमटोल करेंगे। दोपहर बाद स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। परिश्रम के बाद ही सीमित लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है। रात्रि में शारीरिक थकान रहेगी।
कर्क – (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज हर कार्य में दूसरों की अनचाही सलाह परेशान करेगी। धन की आमद में देरी होगी, जबकि खर्च बढ़ेंगे। घर का माहौल अस्थिर रहेगा। पिता या किसी वृद्ध के स्वास्थ्य पर खर्च संभव है। छोटी धार्मिक यात्रा हो सकती है।
सिंह – (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज आकस्मिक लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से जुड़ा खर्च होगा। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। कार्य-व्यवसाय में कम समय देने पर भी आवश्यक आय हो जाएगी। वाणी पर संयम रखें।
कन्या – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) दिन आरामदायक रहेगा, लेकिन बेतुकी बातों से अपमान हो सकता है। कार्य में रुचि कम रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी की बात माननी पड़ेगी। भाई-बंधुओं से ईर्ष्या हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला – (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) दिन की शुरुआत बहस से हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, लेकिन गलत संगति से बचें। महिलाएं अधिक कार्यभार से परेशान रहेंगी। खर्च आवश्यकता से अधिक होगा। स्वास्थ्य संध्या बाद कमजोर रहेगा।
वृश्चिक – (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज गंभीरता की कमी रहेगी। पिता या परिजनों से बहस संभव है। कार्य-व्यवसाय में मध्यम लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। खर्च अनियंत्रित रहेगा।
धनु – (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। दोपहर से पहले कोई बड़ा निर्णय न लें। सामाजिक या व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। संध्या तक घर का माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर – (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) नापसंद कार्यों से मन खिन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में अचानक अवसर मिल सकता है। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से स्नेह मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ – (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) परिजनों का व्यवहार आपके स्वभाव पर निर्भर करेगा। घरेलू व कार्यक्षेत्र का दबाव रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है। खर्च अधिक रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा।
मीन – (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) अपने स्वभाव के कारण घर में अशांति हो सकती है। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। कार्य-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। परिजनों को मनाने में खर्च होगा। स्वास्थ्य में अचानक उतार-चढ़ाव संभव है।


