Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj ka rasifal :02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
Breaking News

Aaj ka rasifal :02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 2, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सम्पर्क – 8877674432

आज का पंचांग

दिनांक – 02 फरवरी 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर
मास – फाल्गुन
पक्ष – कृष्ण
तिथि – प्रतिपदा रात्रि 01:52 तत्पश्चात् द्वितीया
नक्षत्र – अश्लेशा रात्रि 10:47 तत्पश्चात् मघा
राहुकाल – सुबह 08:31 से सुबह 09:54
पंचक – नहीं है
सूर्योदय – 06:16
सूर्यास्त – 05:29
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – दूध पीकर, शीशा देखकर या दलिया खाकर यात्रा करें

आज का विशेष
यज्ञ के समय ध्यान रखने योग्य मुख्य बातें
यज्ञ करते समय कुछ आवश्यक नियमों का पालन करना चाहिए। याजक को सिले-चुस्त कपड़ों के बजाय ढीले वस्त्र पहनने चाहिए, जिससे यज्ञ की सात्त्विक ऊर्जा का प्रभाव शरीर पर पड़े। यज्ञमंडप पर छप्पर होना चाहिए ताकि अग्नि से उत्पन्न प्रभाव आसपास के वातावरण में फैले। साथ ही, यज्ञ में शास्त्रों में बताई गई विशेष लकड़ियों का ही प्रयोग करना चाहिए, जिससे यज्ञ सामग्री का लाभकारी प्रभाव वातावरण में स्थापित हो।
आज का राशिफल

मेष – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन तनाव और कलह से भरा रह सकता है। आपसी व्यवहार में छोटी-सी चूक भी विवाद का कारण बन सकती है, इसलिए अनावश्यक बयानबाज़ी से बचें। परिवार या पड़ोस की महिलाएं आज लंबे समय से दबा असंतोष व्यक्त कर सकती हैं। कार्य-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, हालांकि आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश और उधार देने से फिलहाल बचें। संध्या के बाद वातावरण कुछ शांत होगा, पर पारिवारिक मतभेद पूरी तरह समाप्त होने में समय लगेगा। यात्रा या पर्यटन की योजनाएं टल सकती हैं।

वृष – (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आप सांसारिक कार्यों से अधिक धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे। व्यवसाय में परिश्रम के अनुरूप सीमित लाभ मिलेगा, लेकिन बढ़ते खर्च बजट को प्रभावित कर सकते हैं। नए अनुबंध मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग आराम की चाह में रहेंगे, पर कार्यभार के कारण विश्राम संभव नहीं होगा। महिलाएं आज दिखावे पर अधिक खर्च कर सकती हैं। आलोचना से बचें और संतोष बनाए रखें, तभी घरेलू सुख मिलेगा।

मिथुन – (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज संतोष की भावना प्रबल रहेगी और जो मिले उसी में खुशी अनुभव करेंगे। वहीं महिलाएं किसी बात को लेकर मानसिक उधेड़बुन में रह सकती हैं। मन की बात न कह पाने से बाद में पछतावा हो सकता है। व्यवसाय में बड़ी योजना बनेगी, लेकिन आज उसे अमल में लाना संभव नहीं होगा। विरोधी आपके सौम्य स्वभाव से कमजोर पड़ेंगे। संध्या के समय आकस्मिक धन लाभ संभव है, बशर्ते लापरवाही त्यागें।

कर्क – (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन की शुरुआत आलस्य से होगी, जिससे कार्यों में देरी हो सकती है। मध्यान बाद व्यावसायिक स्थिति सुधरेगी और आय में वृद्धि के संकेत मिलेंगे। पुराने कार्य आज भी अटके रह सकते हैं, लेकिन नए अवसर हाथ से न जाने दें। महिलाएं आज खर्चीली रहेंगी और निर्णय लेने में असमंजस हो सकता है। संध्या के समय परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा।

सिंह – (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। व्यवसाय में बने-बनाए सौदे हाथ से निकल सकते हैं। पुराने विवाद उभरने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। घर में भी नुकसान की आशंका है। आवश्यक और धन संबंधी कार्य आज टालना ही बेहतर होगा। संध्या के बाद धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी।

कन्या – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक और सार्वजनिक कार्यों में अधिक सक्रिय रहेंगे, जिससे निजी कामों में विलंब हो सकता है। किसी विवाद में मध्यस्थता करनी पड़ सकती है। समाज में आपकी छवि सकारात्मक बनी रहेगी। सरकारी कार्यों में देरी संभव है, लेकिन सहायता के संकेत भी मिलेंगे। मनोरंजन और शौक पर खर्च अधिक रहेगा। आय-व्यय लगभग समान रहेगा।

तुला – (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। व्यवसाय और मित्रों दोनों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता आपको लोकप्रिय बनाएगी। घरेलू जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करेंगे, लेकिन किसी न किसी उपाय से संतुलन बना लेंगे। संध्या बाद विघ्न-बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए जरूरी कार्य पहले निपटा लें। रात्रि में हल्की कहासुनी संभव है।

वृश्चिक – (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन की शुरुआत आध्यात्मिक गतिविधियों से होगी। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों पर गंभीर चर्चा होगी। व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन साझेदारी में मतभेद उभर सकते हैं। मध्यान बाद अचानक धन लाभ के योग हैं। संध्या का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। महिलाएं आज अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर लें, बाद में अवसर कम मिलेंगे।

धनु – (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दवाइयों पर खर्च संभव है। पारिवारिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। व्यवसाय में अपेक्षा से कम लाभ होगा। उधार लेने या देने की स्थिति बन सकती है। अनैतिक साधनों से दूर रहें। अधीनस्थों पर नजर रखें। घर का माहौल थोड़ा नीरस रह सकता है।

मकर – (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मन की अस्थिरता के कारण योजनाएं बिगड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की लापरवाही से अव्यवस्था रहेगी। मध्यान बाद सीमित धन लाभ होगा। नौकरीपेशा और महिलाएं यात्रा की इच्छा रखेंगी, लेकिन घरेलू अड़चनों के बाद ही संभव होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मनपसंद भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा।

कुंभ – (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खान-पान में संयम रखें। आय सीमित और खर्च अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में धन खर्च होगा। सभी सुविधाएं होने के बावजूद मन असंतुष्ट रह सकता है। महिलाएं आज परिवार की खुशियों के लिए विशेष प्रयास करेंगी।

मीन – (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सुख और संतोष देने वाला रहेगा। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी, फिर भी अधिकांश कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। व्यवसाय में परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में मिलेगा। मध्यान बाद आय में तेजी आएगी। पुरानी उधारी मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी और दान का अवसर मिलेगा। रात्रि में शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। महिलाएं पारिवारिक कलह को शांत कराने में सहायक रहेंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

CHANDIL NEWS :जयदा मंदिर में पहली बार बनारस की तर्ज पर हुई ‘महा गंगा आरती’, सावन पर दिखा अद्भुत नजारा

August 2, 2026

JAMTARA NEWS : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद शिफ्टिंग के दौरान हुई वारदात

August 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : खरकई नदी में नहाने के दौरान डूबा NIT का छात्र, आक्रोशित छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा*

August 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.