
सम्पर्क -8877674432


आज का पंचांग
दिनांक – 02 जनवरी 2026
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शिशिर
मास – पौष
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी शाम 06:53 तत्पश्चात् पूर्णिमा
नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि 08:04 तत्पश्चात् आर्द्रा
राहुकाल – सुबह 11:10 से दोपहर 12:31
पचंक – नही है
सूर्योदय – 06:23
सूर्यास्त – 05:11
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – जौ खाकर यात्रा करें
आज का राशिफल
मेष – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूसरों के साथ अपने संबंधों पर ध्यान केंद्रित करें। अपने व्यक्तिगत और कामकाजी जीवन में संतुलन बनाएं। अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए दफ्तर में अवसरों का लाभ उठाएं। अपने पार्टनर के साथ टाइम बिताते हुए प्रेमी को खुश रखें।
वृष – (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
ऐसे बिजनेस पर विचार करना अच्छा है, जिनमें विभिन्न संस्कृतियों के लोगों को पढ़ाने, लिखने या उनके साथ जुड़ने की आवश्यकता होती है। यह विदेश में व्यावसायिक अवसरों की तलाश करने या शिक्षा में निवेश करने का भी अनुकूल समय है।
मिथुन – (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
नई चीजों की खोज करें, जिससे सोचने का नया तरीका विकसित होगा। सीखने और अधिक ज्ञान की खोज करने के लिए जिज्ञासु और उत्सुक रहने का आपका व्यक्तिगत स्वभाव मददगार होगा।
कर्क – (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
उन पदों के बारे में सोचें, जिनमें टीम वर्क की आवश्यकता होती है। यह विकल्पों की तलाश करने या सेहत पर ध्यान केंद्रित करने का एक अच्छा समय हो सकता है। दिल के मामलों में, आप पा सकते हैं कि आपका ध्यान रिश्ते के दोस्ताना पहलू की ओर अधिक केंद्रित हो रहा है।
सिंह – (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
ऐसी एक्टिविटी में शामिल होने का एक अच्छा समय हो सकता है, जो आपकी स्किल्स में सुधार कर सकती हैं। अपने परिवार के सपोर्ट के लिए ग्रेटफुल रहें। लोगों के साथ काम करने का आपका अनुभव और टीम तैयार करने में सक्षम होने से आपको फायदा होगा।
कन्या – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोशल इवेंट्स में या किसी एक्टिविटी में शामिल होने के दौरान आप किसी से मिल सकते हैं। आपके आइडिया और कम्यूनिकेशन स्किल्स दूसरों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। इससे आपको पहचान मिल सकती है।
तुला – (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कुछ लोगों को मोटिवेट करने के लिए आपकी आपकी कंपनी आपको रिवर्ड दे सकती है, जो प्रमोशन या जिम्मेदारियों में तब्दील हो सकता है। यह एक छोटा सा बिजनेस शुरू करने का अच्छा टाइम है।
वृश्चिक – (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके टीममेट्स को आपकी परफॉर्मेंस अच्छी लगेगी और आपके बॉस आपके आइडिया की तारीफ भी करेंगे। सिंगल लोगों के लिए, डेटिंग शुरू करने और सही पार्टनर ढूंढने का यह सबसे अच्छा समय रहेगा।
धनु – (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आप अपने जीवन के कई पहलुओं पर विचार करेंगे। वर्कप्लेस पर, उन पदों के बारे में सोचें, जो आपको नेम और फेम दोनों दिला सकें। आपके पास किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने या मैनेजमेंट के सामने पेश करने के मौके होंगे।
मकर – (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अपनी इन्श्योरेन्स पॉलिसीज पर फोकस रखें, खासकर जब बात किसी कार, बाइक या गैजेट्स की हो। सिंगल लोगों को किसी पार्टी, स्कूल या यहां तक कि सोशल इवेंट्स में कोई स्पेशल साथी मिल सकता है।
कुंभ – (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रभावी ढंग से काम्पिटिशन करने के लिए या अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स को बढ़ाने के लिए किसी कोर्स में टाइम इन्वेस्ट करने का यह एक अच्छा समय है। अगर निवेश करने पर विचार कर रहे हैं तो किसी फाइनेंशियल एड्वाइजर से सलह लेने पर जरूर विचार करें।
मीन – (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी क्रीएटिवटी का पता लगाने का समय है। आप अपनी क्षमता का पता लगाने के लिए अधिक इच्छुक महसूस करेंगे। जब इंटरव्यू के दौरान या जरूरी डॉक्युमेंट्स जमा करते समय अपनी स्किल्स दर्शाने की बात आती है तो संकोच न करें


