
जमशेदपुर।
शहर से सटे बागबेड़ा थाना क्षेत्र मे अहले सुबह एक हाथी सोमाय झोपड़ी ईलाके मे घुस गया । इस दौरान पुरे बस्ती मे अफरा तफऱी का माहौल उत्पन्न हो गया। हाथी के द्वारा कुचलने के जहां क महिला की मौत हो गई । वही दो लोग घायल हो गये। वही घायलो का ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।वही मृतक महिला का शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक महिला की पहचान जेमा बंकिरा के रुप मे की गई है वही घायलो मे राजाराम बंकिरा और सिकाय हेम्ब्रम शामील है। बताया जाता है कि मृतक जेमा बकिरा धायल राजाराम बंकिरा की पत्नी है।

वही हाथी को बागबेड़ा पुलिस , वन विभाग और स्थानिय लोगो की मदद से जंगल की ओर खदेड़ा गया। करीब 6 घंटे के प्रयास के बाद हाथी जंगल की ओर भागा। वही वन विभाग ने मृतक के परिजनो को मुआवजा के तौर पर तत्काल 25 हजार रुपया मुआवजा और घायल परिवार वालो को 10-10 हजार की राशी उपलब्ध कराया गया है। और मृतक के परिजनो की बाकी पैसा पोस्टमार्टम के दिया जाएगा।
इस सर्दभ मे ग्रामीणो ने बताया कि आज अहले सुबह एक हाथी जंगल से भटकता हुआ सोमाय झोपड़ी ईलाके मे घुस गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक एक महिला उसके लपेटे मे आ गई जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। और दो लोग घायल हो गये उसे स्थानिय लोगो की मदद से एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वही हाथी आने की सुचना स्थानिय लोगो ने पुलिस को दी । पुलिस वन विभाग की टीम को लेकर घटना स्थल पहुंची और काफी मशकत्त के बाद हाथी को वहां से जंगल की ओर खदेड़ा गया।
इस सबंध मे बागबेड़ा थाना प्रभारी जितेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सुबह 3 बजे के लगभग जंगली हाथियो के झुंड से एक हाथी बिछड़ कर बागबेड़ा के सोमाय झोपड़ी तरफ घुस गया। हाथी सबसे पहले सुखरेम हेम्ब्रम का घर मे तोडा इस दौरान सिकाय हेम्ब्रम घायल हो गया। उसके बाद हाथी राजाराम बंकिरा के घर मे घर घुस गया । राजाराम बंकिरा और उसकी पत्नी जेमा बंकिरा सोई थी हाथी ने राजा राम की पत्नी को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
वही वन विभाग ने मृतक के परिजनो को मुआवजा के तौर पर तत्काल 25 हजार की राशी और घायल परिजनो को 10 हजार की राशी उपलब्ध कराया गया।
Comments are closed.