Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » कुछ यूँ होगा उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली का सबब
विशेष

कुछ यूँ होगा उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली का सबब

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 18, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारा देश ‘2030 के भारत’ की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सभी 17 लक्ष्यों को हासिल किया जाना तय है। दरअसल इन लक्ष्यों के अंतर्गत ऐसे विषयों का समागम किया गया है, जिनकी कमी लिए हमारा देश लम्बे समय से गुजर-बसर कर रहा है। इन महत्वपूर्ण विषयों में से एक है उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली, जो कहीं न कहीं हमारे स्वस्थ जीवन को लेकर बेहद महत्वपूर्ण लक्ष्य है। भारत सरकार की इस बेमिसाल पहल का सबब यह है कि जनता का सहयोग इसमें प्रखर है। सिर्फ और सिर्फ सरकार द्वारा की जाने वाली तमाम कोशिशें तब तक निरर्थक हैं, जब तक जनता इसमें मजबूती से सहयोग न करे। इसलिए इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को सख्त नियम तथा कानून बनाने होंगे और साथ ही इनका सख्ती से पालन भी करना होगा।

राजनितिक विश्लेषक अतुल मलिकराम कहते हैं कि यह लक्ष्य सीधे तौर पर आज के समय में चल रहे विकट संकट का बखान करता है। समूचा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। आज तकनीकी और प्रौद्योगिकी की असीमित तरक्की भी इस पर पूरी तरह काबू नहीं पा सकी है। पूरी तरह तकनीकी पर निर्भर होने के बजाए इस संकट काल में यदि कोई सबसे बड़ा हथियार है, तो वह है हमारा मनोबल। हमारा मस्तिष्क इतना शक्तिशाली है कि यह चाहे तो हमारे शरीर को किसी विशेष बीमारी से ग्रसित भी कर सकता है, और यह चाहे तो गंभीर से गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म भी कर सकता है। यदि इसे मरहम के रूप में उपयोग किया जाए, तो 2030 से पहले ही उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसलिए धन से न सही, मन से जरूर लोगों के लिए कार्य करें, उनका मनोबल बढ़ाएं और सकारात्मकता फैलाएं। अधिक से अधिक समय अपनों के साथ व्यतीत करें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें।

जो व्यक्ति उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेता है, वास्तव में वह अमीर तथा समृद्ध होता है। अच्छा स्वास्थ्य न सिर्फ जीने के लिए जरुरी है, बल्कि यह आर्थिक वृद्धि तथा सम्पन्नता को भी बल देता है, जो खुशहाल जीवन का परिणाम है। सभी के लिए उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, निरापद, असरदार, उत्तम और किफायती दवाएँ तथा टीके उपलब्ध कराना आदि स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए हम सभी का सहयोग इसे सार्थक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें, अपनी बारी आने पर जरुरी दवाएं तथा टीकें जरूर लें। हानिकारक रसायनों के उपयोग को कम करने में योगदान दें, जिससे कि वातावरण सुरक्षित रहे। अपने-अपने स्तर पर प्रदुषण को कम करने में सहयोग दें। वाहनों का कम से कम उपयोग करके साइकलिंग को बढ़ावा दें। योग तथा व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सात्विक भोजन अपनाएं। देश से कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए उचित समाधान निकाले जाएं। जगह-जगह पर स्वास्थ्य संबंधी बूथ बनाए जाएं, जहाँ से व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें। एक निश्चित समय अंतराल के दौरान उचित जाँचें आदि कराने का प्रावधान हो। आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को कम शुल्क या निःशुल्क इलाज तथा उचित दवाइयाँ प्राप्त हों। बेहतर चिकित्सा को लेकर देश के हर कोने में ठोस नियम बनाएं जाएं। तब जाकर देश का हर नागरिक उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली से फलीभूत हो सकेगा और हमारा भारत तब जाकर बन सकेगा स्वस्थ भारत।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

Jamshedpur की सुंदरता देख हैरान हुआ अमेरिकन व्लॉगर टोनी

July 26, 2026

Aaj Ka Rashifal:24 जुलाई 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.