
जमशेदपुर। TELKO गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा ने परंपरा का निर्वहन करते हुए सर्वसम्मति से बीबी पलविंदर कौर को अपना नया प्रधान एवं बीबी अमृत कौर को महासचिव चुन लिया।मंगलवार को हुई इस चुनावी बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बीबी परमजीत कौर ने की और उन्होंने आ य व्यय का ब्यौरा देने के उपरांत नए प्रधान पद के लिए बीबी पलविंदर कौर एवं महासचिव के लिए बीबी अमृत कौर के नाम का प्रस्ताव रखा। सिखी जयकारे, जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, के साथ संगत ने प्रवानगी दी।
इसके उपरांत कमेटी की ओर से प्रधान गुरमीत सिंह तोते ने दोनों को सिरोपा भेंट किया। इस मौके पर बीबी जागीर कौर, सुखदेव सिंह खालसा, राम किशन सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।
पूछे जाने पर प्रधान गुरमीत सिंह तोते ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे श्री अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा उसके उपरांत दोपहर एक बजे तक कीर्तन गायन, शब्द विचार, इतिहास रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।



