
जमशेदपुर। कोरोना को हराने के लिए घोषित लॉकडाउन में भूख को हराने के लिए गृहणियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। टेल्को महिला समिति से जुड़ी कई महिलाओं ने शुक्रवार को टेल्को कॉलोनी से सटे इलाकों और बिरसानगर के ज़ोन नंबर 06 में घूम-घूमकर भूखे और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। महिलाओं अपने अपने घरों से पूरी, सब्जी और मिठाईयां बनाकर ले आईं थी। गृहणियों की सेवा से लगभग 120 जरूरतमंद लोगों को भरपेट स्वादिष्ट भोजन मिल सका। इसके अलावे उन्होंने कुछ लोगों को राशन के लिए भी वित्तीय सहायता मुहैया कराया। भोजन की सेवा देने वालों में विशेष रूप से टेल्को कॉलोनी महिला समिति की लक्ष्मी सिंह, रानी यादव, रीना देवी, माला समेत अनिकेत दीक्षित और सुमित यादव शामिल थें।



