
पंचायत प्रतिनिधियों ने निष्पक्षतापूर्वक कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक संजीव सरदार के आवास पर मिले
जमशेदपुर।
पंचायत प्रतिनिधि, मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों ने आज संयुक्त रुप से पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के आवास पर उनसे मिलकर टाटा स्टील कंपनी परिसर में बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 6 निवासी सह स्पेयर करके प्रोप्राइटर उमेश पांडे की संदिग्ध मौत की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। पिछले 5 दिनों से घटित घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए टाटा स्टील के संबंधित पदाधिकारियों पर दर्ज प्राथमिकी की छाया प्रति भी उन्हें सौपी गई। टाटा स्टील के दबाव के कारण, बकाया बिल भुगतान नहीं किए जाने पर, टाटा स्टील की सेफ्टी, विजिलेंस की निषक्रियता के कारण घटित घटना की जिम्मेवार टाटा स्टील के पदाधिकारी है।इस बात से भी अवगत करवाया गया।
इस पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल कर विधायक संजीव सरदार ने इस गंभीर मामले को विधानसभा सन्न मे जोरदार तरीके से उठाकर करवाई की मांग करने का आश्वासन दिए हैं। उमेश पांडे की टाटा स्टील में संदिग्ध मौत पर दुख प्रकट करते हुए इस पूरे प्रकरण की निष्पक्षतापूर्वक जांच करवाकर संलिप्त पदाधिकारियों की गिरफ्तारी करने की भी बात कही है। उन्होंने इस घटना मे उनके परिजनों को उचित न्याय दिलवाने एवं अपना हर संभव सहयोग देने की भी बात कही।
इस मौके पर जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया प्रतिमा मुंडा, उप मुखिया सुनील गुप्ता, समाजसेवी ब्रिज तिवारी, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह,पंसस सरवन मिश्रा, राजू सिंह, सहित मृतक के परिजन सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
पांच दिनों के बाद उमेश पांडे के शव का अंतिम दाह संस्कार किया गया
विधायक संजीव सरदार दाह संस्कार में शामिल हुए


पांच दिनों के बाद उमेश पांडे के शव को टीएमएच से निकालकर बागबेडा कलोनी उनके आवास पर ले जाया गया। आवास में उनके परिजनों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ पूरे विधि विधान मंत्रोउच्चारण के साथ आदित्यपुर स्थित पावर्ती घाट में उनके शव का अंतिम दाह संस्कार किए।अंतिम दाह संस्कार मे आदित्यपुर स्थित पार्वती घाट पर विधायक संजीव सरदार ने शामिल होकर उनके परिजनों को हर संभव अपना सहयोग देने की बात कही।
टाटा स्टील के एमडी पहुंचे गोदाम का निरीक्षण करने
मृतक उमेश पांडे के टाटा स्टील परिसर में गोदाम का निरीक्षण करने टाटा स्टील के प्रबंधक निदेशक टीबी नरेंद्र पहुंचे। उनके साथ हर विभाग के चीफ
सिक्युरिटी हेड मौजूद थे।
पंचायत प्रतिनिधि एवं मृतक के परिजनों के सहमति से अंतिम दाह संस्कार किया गया
पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पूरे प्रकरण में अंतिम बार विष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिंहा से मिलकर अपना निर्णय सुनाने की बात कही। विषटुपूर थाना प्रभारी ने टाटा स्टील इथीक्स काउंसलिंग विभाग के चीफ रितुराज से वार्ता करने के बाद बकाया 27 लाख रुपए काबिल भुगतान करने, उनके बड़े भाई का टीएमएच में इलाजरत दोनों किडनी खराब का निशुल्क इलाज करने के लिए अपनी सहमति जताने पर शव का अंतिम दाह संस्कार करने का निर्णय पंचायत प्रतिनिधि एवं मृतक के परिजन ने संयुक्त रुप से लिया गया।
3 मार्च को टाटा जी के स्टेचू पर काला झंडा दिखाकर विरोध प्रकट करेगे पंचायत प्रतिनिधि
इस पूरे प्रकरण में टाटा स्टील के संबंधित पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज के पश्चात गिरफ्तारी करने एवं टाटा स्टील परिसर में कंपनी के दबाव के कारण उमेश पांडे की संदिग्ध मौत पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों दिनांक 3 मार्च को विश टू पुर स्थित जेएन टाटा के स्टेचू पर श्रद्धांजलि अर्पित कर काला झंडा दिखाकर विरोध प्रकट करेगी और अपनी मांगों का ध्यान आकृष्ट कराएगी।
घटना की दूसरी दिन की जांच
घटना की जांच के दूसरे दिन कांट्रेक्टर सेल के पदाधिकारियों ने स्पेयर केयर के सारे कर्मचारियों को उनके बकाया राशि का भुगतान करने की बात कही है। फ़िलहाल स्पेयर केयर कंपनी का 1700000 रुपया क्लियर हो गया है और 10 लाख रुपया सिस्टर में फंसा हुआ है जो जल्दी ही पूरा हो जाएगा।

