
जमशेदपुर। भारत के प्रमुख ऑटोमोटिव ब्रैंड, टाटा मोटर्स ने नवरात्रि के इस सीजन में उपभोक्ताओं की खुशियों को दोगुना करने के लिए फाइनेंस के आकर्षक विकल्पों की घोषणा की है। कंपनी ने स्टेप अप स्कीम के तहत चुनिंदा मॉडल की कारों पर 70 हजार रुपये तक के लाभ के साथ काफी कम ईएमआई की घोषणा की है, जो प्रॉडक्ट और वैरिएंट पर निर्भर करेगी। यह प्रति 1 लाख रुपये पर 750 रुपये की सबसे कम ईएमआई के साथ हर महीने से शुरू होगी। इन कारों पर 100 फीसदी रोड फाइनेंसिंग और दूसरे ऑफर्स के साथ 7 वर्ष तक ईएमआई के भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। टाटा मोटर्स भारत की सबसे सुरक्षित यात्री गाड़ियों को उनके घर ले जाने में उपभोक्ताओं की लगातार मदद कर रहा है, जिससे कहीं भी आने-जाने के लिए व्यक्तिगत गाड़ी के मालिक बनने में सक्षम हो सकें। टाटा मोटर्स की न्यू फॉरएवर रेंज की ऑल्ट्रोज, टियागो, टिगोर, हैरियर और नेक्सन जैसी कारें अब और अधिक सुलभ हो जाएंगी। ग्राहकों के लिए आसान फाइनेंसिंग के विकल्प, अफोर्डेबल ईएमआई और लंबी अवधि तक चलने वाले लोन की सुविधा 31 अक्टूबर 2020 तक उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी ने देश भर में एचडीएफसी से साझेदारी में फाइनेंस के कई आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। इसके तहत दो नई स्कीम, “द ग्रेजुएल स्टेप अप स्कीम” और “टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव” लॉन्च की गई है। ये स्कीम कंपनी की न्यू फॉरएवर बीएस टप् रेंज की कारों और एसयूवी के साथ कंपनी की ईवी रेंज में भी उपलब्ध होंगी। इस संबंध में टाटा मोटर्स के पैसेंजर्स व्हीकल बिजनेस यूनिट में जोनल मैनेजर ईस्ट रीतेश वशिष्ट ने कहा कि हमें इस फेस्टिव सीजन में अपने कस्टमर्स के लिए आकर्षक लाभ और फाइनेंस के विकल्प पेश करते हुए काफी गर्व हो रहा है। टाटा मोटर्स की कारें न केवल भारतीय सड़कों पर पूरी तरह सुरक्षित है, बल्कि डिजाइन और तकनीक के लिहाज से भी अपनी क्लास में सबसे आगे हैं। इन कारों से ड्राइविंग का सुखद अहसास होता है। हैचबैक कारों से लेकर फुल साइज की एसयूवी तक विस्तृत रेंज की टाटा मोटर्स की न्यू फॉरएवर रेंज की कारों को इन स्कीम से आसानी से खरीदा जा सकता है।



