जमशेदपुर।
टाटा स्टील ने आज स्टीलेनियम हाॅल में चैथी तिमाही ’17 के लिए ’मूविंग मशीनरी-स्टाॅप बिफोर टच’ पर एक सुरक्षा अभियान लांच किया। श्री सुधांशु पाठक, वीपी, स्टील मैन्युफैक्चरिंग, टाटा स्टील, श्री सुरेश कुमार, वीपी, शेयर्ड सर्विसेज, टाटा स्टील, श्री आर रवि प्रसाद, प्रेसिडेंट, टीडब्ल्यूयू और श्री विलास गायकवाड, चीफ, सेफ्टी, टाटा स्टील इंडिया ऐंड एसईए ने यह अभियान लांच किया।
इस अभियान का उद्देश्य चलंत मशीनरी के खतरों से कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करना और कार्य के दौरान चालू मशीनों के इस्तेमाल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है।
उद्घाटन कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष ‘17 की दूसरी तिमाही में ‘मैटेरियल हैंडलिंग-बी क्लियर स्टे क्लियर’ नामक सुरक्षा अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डिवीजन को सम्मानित किया गया। इसके तहत स्टील मैन्युफैक्चरिंग डिवीजन को विजेता, शेयर्ड सर्विसेज डिवीजन को प्रथम उपविजेता और ट्यूब्स डिवीजन को द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।
इस कार्यक्रम में जमशेदपुर वक्र्स के तहत सभी डिवीजनों के चीफ, फ्रंटलाइन सुपरवाइजरों, वेंडर पार्टनरों तथा यूनियन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के आउटलोकेशन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था।
कंपनी की छह रणनीतिक प्राथमिकताओं के तहत शून्य नुकसान का लक्ष्य हासिल करने के लिए सुरक्षा की मौजूदा चिंताओं जैसे किसी वस्तु के कारण ठोकर लगने, फिसलने, गिरने, टक्कर लगने व दबने से बचाव तथा मैटेरियल हैंडलिंग, रेल व सड़क सुरक्षा आदि के समाधान के लिए वित्तीय वर्ष ‘17 में विषय आधारित तिमाही सुरक्षा अभियान दिशानिर्देश जारी किये गये थे।
‘‘फाइंड इट, ओन इट, फिक्स इट’’ के तहत एपेक्स ट्रेनिंग ऐंड कम्युनिकेशन सेफ्टी सब-कमिटी इन सुरक्षा अभियानों की ‘प्रोसेस ओनर’ थी। दिशानिर्देशों के निर्माण और पूरे टाटा स्टील लिमिटेड, इंडिया में सुरक्षा अभियान के सुचारु समन्वय के लिए इम्प्लाॅइज सेफ्टी कंपीटेंसी नेटवर्क टीम ने पृष्ठभूमि में रह कर कार्य किया।



