जमशेदपुर।
सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर (ADITYAPUR) थाना अंतर्गत गम्हरिया(GAMHARIYA) के चित्रगुप्त नगर में टाटा स्टील(TATA STEEL) गम्हरिया के वरीय अधिकारी कृष्ण कुमार (40) ने पत्नी डॉली देवी (29) और दो बेटी पूजा कुमारी (12) और मइया (6) के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ब्लड कैंसर से पीड़ित कृष्ण कुमार वर्तमान में टाटा स्टील(TATA STEEL) के आइडीएमडी विभाग में कार्यरत थे. शुक्रवार रात 9 बजे घटना का पता चला. दरअसल, शुकवार शाम तक कमरे से कृष्ण कुमार व उनके परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला. दरवाजा भी अंदर से बंद था. इस पर कृष्ण कुमार के पिता शुभेन्द्र तिवारी ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा तोड़ कर अंदर गई तो चारों के शव फंदे से लटका मिला.
इस हृदयविदारक नजारे को देख सभी हैरान हो गये. चारों का शव अलग-अलग फंदे से लटका था. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग भी जुट गये. पड़ोसियों के अनुसार, कृष्ण कुमार मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के रहनेवाले थे. सूचना मिलते ही सीओ अरविन्द कुमार बेदिया, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी व आदित्यपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और चारों शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शव को सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. शनिवार मिला है. कृष्ण कुमार ब्लड कैंसर से पीड़ित थे. कमरे से एक सुसाइडल नोट भी बरामद किया गया है. जिसकी जांच की जा रही है.
मृतक कृष्ण कुमार के पिता शुभेन्द्र तिवारी ने बताया कि बेटा कृष्ण कुमार ब्लड कैंसर से पीड़ित था. इसी माह आठ मई को मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज कराने गये थे. उसके बाद मुंबई में टाटा कैंसर अस्पताल भी गये. वहां डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी कराने की बात कही. इसके बाद हमलोग 19 मई को फ्लाइट से वापस लौट गये. कृष्ण कुमार ने छुट्टी के लिये कंपनी में आवेदन भी दिया था. कंपनी के पदाधिकारी ने उसे अस्पताल में भर्ती होने का सलाह दी थी. उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे तक सबकुछ ठीक था. कमरे में लाइट भी जल रही थी. उसके बाद मैं ऊपर के कमरे में सोने चला गया. पिता के अनुसार, पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इस कारण सुबह में पत्नी की दवा लेने टीएमएच चला गया. शाम तक जब कृष्ण व उसके बच्चे कमरे से बाहर नहीं निकले तो हमलोगों ने आवाज दी. लेकिन कोई जवाब नहीं आया. जिसके बाद पुलिस को सूचित किया. शुभेन्दु तिवारी ने कहा कि उनके दो बेटे हैं. कृष्ण छोटा था. बड़ा बेटा भी टाटा स्टील में कार्यरत है. दोनों अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते थे





