
जमशेदपुर ।
टेल्को थाना क्षेत्र स्थित टाटा पावर एश पाण्ड में फायरिंग कर लुटपाट के साथ दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने रौशन प्रसाद नामक अपराधी को गिऱफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । रौशन प्रसाद ने बीते 18जून को टाटा पावर एश पाण्ड में फायरिंग कर वहा काम रहे कर्मचारियों से चारो मोबाईल छिन लिय़ा था। और फायंरिग कर काम बंद करा दिया था।
इस सबंध में एस एस पी अनुप बिरथऱे ने बताया कि बीते 18जुन को टाटा पावर एश पाउण्ड में तीन अज्ञात अपराधियो ने हथियार के बल पर हाईवा चालक मटूं कर्मकार ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया था। और उनके और उनके साथ कार्यरत ऑपरेटर से चार मोबाईल को लूट लिया था। और जाते जाते फायरिंग करते हुए काम बंद करा गए थे।इस मामले को लेकर सिटी एस पी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए इस काण्ड का संलिप्त अपराधी रौशन प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने कहा कि उस काण्ड में और भी नामजद अभियूक्त है उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जाएगी।



