
जमशेदपुर।


टाटा मोटर्स प्रबंधन नें कोरोना वायरस की वजह से अगले आदेश तक के लिए बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाने पर रोक लगा दी है। इसके बदले टाटा मोटर्स के कर्मचारी गेटपास से अपनी उपस्थिती दर्ज करेगे।वही इसके लिए प्रबंधन के द्रारा अधिसुचना जारी कर दी गई है।टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह के द्रारा जारी आदेश के मुताबिक टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में काम करने वाले अधिकारी या कर्मचारी कोरोना वायरस को देखते हुए आज से बायोमैट्रिक पर अपना हाजिरी नही बनाएगे । टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारी अब बायोमेट्रिक की जगह गेट पास से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आज गुरुवार बी शिफ्ट से यह आदेश प्रभावी माना जाएगा। यह आदेश अगले आदेश तक के लिए प्रभावी रहेगा।

