
जमशेदपुर।

टाटा स्टील यू के आज अपने स्पेशियालिटी स्टील बिजनेस की संभावित बिक्री के लिए विशेष निगोशिएशन हेतू लिबर्टी हाउस ग्रुप के साथ ‘लेटर ऑफ इन्टेंट’ पर हस्ताक्षर किया। इसकी इंटरप्राइज वैल्यू 100 मिलियन पौंड है, जो उपयुक्त कार्यवाही और औद्योगिक स्वीकृतियों के तहत है।
लेटर ऑफ इन्टेंट में साउथ यॉर्कशायर की कई परिसंपत्तियां है, जिसमें राॅथरहाम इलेक्ट्रिक आर्क स्टील वक्र्स, स्टॉकब्रिज में स्टील प्यूरीफाइंग फैसीलिटी, ब्रिंसवर्थ में एक मिल और बोल्टन व वेंड्सबरी, यूके तथा चीन के सुझाओ व जियांग में सर्विस सेंटर्स शामिल हैं।
टाटा स्टील के सी ई ओ बिमलेंद्र झा ने कहा, ’’ स्पेशियालिटी स्टील बिजनेस पैन-यूरोपियन स्ट्रिप प्रोडक्ट सप्लाई चेन से स्वतंत्र है और आज की घोषणा यूके की समग्र पुनर्गठन रणनीति के अनुरूप है। स्पेशियालिटी स्टील के भविष्य की ओर यह एक अहम कदम है। कर्मचारियों, ट्रेड यूनियनों और प्रबधन के प्रयासों के कारण हम इस चरण तक पहुंचे हैं। इसके लिए उन्हें हम धन्यवाद देते हैं। अब हम लिबर्टी के साथ उपयुक्त कार्यवाही तथा अन्य प्रकार के कार्याें का निष्पादित करेंगे, ताकि बिक्री को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
उन्होंने आगे कहा, ’’कंपनी की ढांचागत चुनौतियों के समाधान और सभी स्टेकहोल्डरों के साथ कार्य जारी के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। उन चुनौतियों में यूके में एक अधिक सस्टेनेबल बिजनेस विकसित करने के अलावा ब्रिटिश स्टील पेंशन स्कीम के लिए स्व-स्थिर भविष्य की भी चुनौती है।’’
टाटा स्टील यूके ने पिछले 9 वर्षों के दौरान 1.5 मिलियन पौंड की पूंजी निवेश किया है। कंपनी का बोर्ड इन निर्णयों को लेते समय तकनीकी व्यवहार्यता और इकोनाॅमिक रिटर्न के साथ-साथ वहन की क्षमता पर विचार करती है। कंपनी अपने यूके स्ट्रिप प्रोडक्ट्स बिजनेस के एक सस्टेनेबल भविष्य सृजित करने के लिए रूपांतरण योजना पर विचार कर रही है। इस योजना की सफलता भविष्य के निवेशों पर निर्णयों को प्रभावित कर सकता है।
वर्तमान वर्ष में कंपनी निर्वहन और सुधार योजनाओं के विस्तृत रेंज के साथ 86 मिलियन पौंड के पूंजी निवेश का प्रयास कर रही है। कंपनी शटन, लैनवर्न, ट्रौस्टे, न्यपोर्ट में आॅर्ब तथा अन्य डाउनस्ट्रीम परिचालनों मंे प्रीमियम स्टील उत्पादन समेत पोर्ट टैलबाॅट के पाॅवर प्लांट की पर्यावरण योजनाओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने वाली स्कीमों की स्वीकृति दी है। यूके स्ट्रिप प्रोडक्ट्स सप्लाई चेन के प्रीमियम उत्पाद फोकस को बढ़ाने के लिए पैकेजिंग स्टील, इलेक्ट्रिल स्टीलएक ऑटोमोटिव फिशिंग लाइन, लेजर वेल्डिंग और नेक्स्ट जेनरेशन कोटेड प्रोडक्ट्स में निवेश हमारी रणनीति के अनुरूप है।

