जमशेदपुर।
कोरोना से निपटने के लिए रेल प्रशासन पुरी तरह सर्तक है। टाटानगर रेल प्रशासन हर आने जाने वाले लोगो को पर नजर रख रहा है । उसी मद्देनजर गुरुवार की देर रात आर पी एफ की मदद से कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को एम जी एम अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी अनुसार टाटानगर रेलवे स्टेशन मे पहुंचे एक व्यक्ति ने स्टेशन में मौजूद आर पी एफ के जवानो के अपने आप को कोरोना का संदिग्ध बताया, देर ना करते हुए आरपीएफ के जवानों ने मुस्तैदी से स्टेशन के एक कोने में बैठाया। उसके बाद स्टेशन में मौजूद वरीय पदाधिकारीयों को इस बात की जानकारी दी। उसके बाद चिकित्सक स्पेशल कीट के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन में बने आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध मरीज को लेकर चले गए और उनकी शारीरिक जांच की। वहां जांच करने के बाद उस युवक को एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है।
डाक्टरो से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना का संदिग्ध 45 वर्षीय सुनील मिश्रा है और वह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला हैं। पिछले 15 दिनों से वे जमशेदपुर में रह रहा हैं होली के दिन से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई है। संदिग्ध मरीज टाटा आ रहे थे उस दौरान बलिया में ही दुबई से आए हुए पैसेंजर के संपर्क में आ गए थे। हालांकि उन पैसेंजर का कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल संदिग्ध मरीज को एमजीएम के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है जहां चिकित्सक उन पर नजर बनाए हुए हैं, मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध मरीज टाटानगर रेलवे स्टेशन से बलिया जाने की तैयारी में थे,जहाँ तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने इसकी सूचना आरपीएफ को दी



