
जमशेदपुर। गुरुवार को मारवाडी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की टीम ने मानसिक रूप से विक्षिप्त (मेंटली रिटायर्ड हैंडीकैप) बच्चों द्धारा दीवाली के लिए बनाये गये कैंडल्स, दीए एवं सजाने के सामानों को बेचकर उन्हें एकमुष्त नगद राषि दी। काशीडीह स्थित चंद्रबली उद्यान में महिलाओं ने मेंटली रिटायर्ड हैंडीकैप द्वारा निर्मित समानो को बेचकर कुछ खुशियों के पल उनके साथ बांटे। बच्चों को समान बेचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा। यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें सचिव उषा चैधरी, मुस्कान अग्रवाल, सुमन झाझड़िया, रेनू अग्रवाल, बबली शाह, रेखा शर्मा, पिंकी अग्रवाल एवं मीडिया प्रभरी कविता अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। महिलाओं ने कहा कि दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आंगन हो, मोमबत्तियों की चमचमाहट से घर रोशन हो, ऐसी आए झूम के दीवाली, हर तरफ खुशियों का मौसम हो।



