
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। सामूहिक विवाह का तीन दिवसीय सभी कार्यक्रम 24 से 26 नवंबर तक काषीडीह दुर्गा पूजा मैदान साकची में होगा। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। यह जानकारी सोमवार को शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने आगे बताया कि सामूहिक विवाह में जरूरतमंद परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए सुरभि शाखा की महिलाओं से इन नंबर क्रमशः 7979735689, 9272212502, 9199281812, 6201213349 एवं 7979803956 पर संपर्क कर सकते हैं। जरूरतमंदों तक इसकी जानकारी देने एवं प्रचार प्रसार के लिए एक सप्ताह पहले पोस्टर का विमोचन भी किया गया हैं।
इस कार्यक्रम की संयोजिका स्नेहा अग्रवाल चंदुका ने बताया कि विवाह का पूरा खर्च समाज के गणमान्य लोगों के सहयोग से संस्था संभालेगी। साथ ही सभी जोड़ों को गृहस्थ के लिए आवश्यक सामग्री भी दी जाएगी। मीडिया प्रभारी कविता अग्रवाल ने बताया कि कथावाचक आचार्य राजेन्द्र महाराज (वृदांवन) से इस सामारोह में पधार रहे हैं। आचार्य तीनों दिन दोपहर 3 से संध्या 6 बजे तक प्रवचन करेंगें। पहले दिन 24 नवम्बर मंगलवार को अखंड रामायण एवं राम-सीता विवाह, दूसरे दिन 25 नवम्बर बुधवार को शिव चर्चा एवं शिव-पार्वती विवाह तथा तीसरे दिन 26 नवम्बर गुरूवार को रूकमणी विवाह, तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह पर प्रवचन देगें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से मुस्कान अग्रवाल, बबली शाह, उषा चैधरी, कविता अग्रवाल, ममता अग्रवाल समेत संस्था की पुरी टीम लगी हुई हैं।



