
जमशेदपुर। अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रतियोगिता के चैथेे दिन बुधवार को जूम एप के माध्यम से नृत्य प्रतियोगिता (राजस्थानी थीम) में समाज के 30 बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता तीन वर्गों क्रमशः ग्रुप ए, बी एवं सी में हुई। ग्रुप ए में प्रथम वैष्णवी नागेलिया, द्वितीय यशिका शाह, तृतीय आस्था अग्रवाल एवं चतुर्थ सिद्धि सोंथालिया विजेता रहे। ग्रुप बी में प्रथम रंजीता अग्रवाल, द्वितीय नीति सोंथालिया, तृतीय सृष्टि अग्रवाल चतुर्थ प्रीशा श्रॉफ विजेता रहे। ग्रुप सी में प्रथम जोड़ी यशिका शाह व हर्षित संघी, द्वितीय सृष्टि अग्रवाल व दिशा अग्रवाल एवं तृतीय रियाना नरेडी व आराध्या अग्रवाल की जोड़ी रही। सुजाता गोयल इस कार्यक्रम की निर्णायक (जज) थी।कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका मनीषा संघी ने बताया की यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आयोजित कराया गया था। जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने सभी विजेताओं को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मालूम हो कि गुरूवार 15 अक्टूबर को कुकिंग कंपटीशन (मोम एंड किडस) एवं मारवाड़ी गीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा।



