सरायकेला।
जिला के सरायकेला थाना में पथनमारा गांव की काफी संख्या महिलॉए गॉव में शराब बंदी को लेकर थाना पहुंची।. इस दौरान जिला के आरक्षी अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि गांव मे शराब की बिक्री जोरो पर है। आए दिन इस कारण हर गांव मे झगड़े होते रहते है। महिलाओ ने कहा कि इस मामले मे वे खुद जागरुक हो गई है। और गांव के सभी महिलाओ ने कहा कि उन्हे इस कार्य के लिए पुलिस की सहयोग की जरुरत है।ताकि गांव मे शराब की बंदी हो सके।
वही इस मामले मे जिला के एस पी इन्द्र्जीत मेहथा ने कहा कि पथनमारा गांव की कुछ महिलॉए गांव मे अवैध शराब के बिक्री को रोकने के उद्देश्य से सरायकेला थाना आई थी। उन्हे पुलिस की ओर से पुरी सुरक्षा दी जाएगी। उन्होने कहा कि महिलाओ को कह दिया गया है कि वे एक समुह का गठन करे.।और इस प्रकार गांव गाव जाकर शराब बंदी के साथ , डायन प्रथा के रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाने की बात कहीं।
