जमशेदपुर।
देश की जानी मानी पर्वतारोही एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रेमलता अग्रवाल ने शुक्रवार को श्रीनाथ रेजीडेंसी परिसर में वहां की निवासियों के लिए बने जिम का उद्घाटन किया। जिम के उद्घाटन के बाद श्रीमति अग्रवाल ने लोगों को फिट रहने के लाभ से अवगत कराया, श्रीमती अग्रवाल ने कहा की इस कोरोना संकट में अच्छा स्वस्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है, उन्होंने लोगों को फिर रहने के आवश्यक टिप्स भी दिए। मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष संतोष रंजन, सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव सक्सेना, कार्यकारी समिति के सदस्य मिथिलेश झा एवं अन्य निवासी उपस्थित रहे। सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती रंजन ने बताया की त्योहारों के बाद जिम को लोगों के लिए खोल दिया जायेगा उन्होंने यह भी बताया कि आज के कार्यक्रम में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पूर्णतः पालन किया गया है। धन्यवाद् सन्देश देते हुए कोषाध्यक्ष श्री संजीव सक्सेना ने बताया कि आज के दौर में अच्छा स्वस्थ्य कितना महत्वपूर्ण है। कार्यकारी सदस्य श्री मिथिलेश झा ने भरोषा जताया कि यह जिम आने वाले समय में सोसाइटी के लोगों को स्वस्थ्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सचिव श्री प्रवीण कुमार ने जानकारी दी कि जिम के उपयोग के समय कोवीड १९ के निर्देशों के तहत ही किया जायेगा।




