Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Sports News: कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी लिया बड़ा फैसला, चैंपियन बनने के बाद T20I को कहा अलविदा
खेल-जगत

Sports News: कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी लिया बड़ा फैसला, चैंपियन बनने के बाद T20I को कहा अलविदा

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 30, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

खेल डेस्क

भारत को टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया. उनसे कुछ मिनट पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस फॉर्मेट को अलविदा कहा था. जहां कोहली ने बारबाडोस के केंसिंगटन ओवल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद संन्यास का ऐलान किया, वहीं रोहित ने जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की घोषणा की.

रोहित ने कहा, ”यह मेरा भी आखिरी मैच था. ईमानदारी से कहूं तो जब से मैंने इस फॉर्मेट को खेलना शुरू किया है, तब से मैंने इसका लुत्फ उठाया है. इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे अच्छा समय और कोई नहीं हो सकता. मैंने इसके हर पल का आनंद लिया है. मैंने अपना भारतीय करियर इसी फॉर्मेट को खेलकर शुरू किया था. कप जीतना और अलविदा कहना, यही मैं करना चाहता था.”

वनडे और टेस्ट में खेलेंगे हिटमैन

इस बीच, रोहित शर्मा ने बताया कि वह वनडे और टेस्ट मैच खेलना जारी रखेंगे. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह सिर्फ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. विराट और रोहित ने अपने करियर के टॉप पर रहते हुए इस फॉर्मेट को अलविदा कहा है. दोनों नेपहली बार साथ में भारत के लिए वर्ल्ड कप जीता. कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनों की मैच विजयी पारी खेली.

दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने टीम के कप्तान के रूप में लंबे समय से चली आ रही खिताबी सूखे को खत्म किया. रोहित को पिछले दो सालों में कई बार हार का सामना करना पड़ा. 2022 में टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद भारत 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और घरेलू मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप हार गया. दोनों मौकों पर टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

फाइनल की आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद रोहित शर्मा खुशी से जमीन पर गिर गए. रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेने के लिए जमकर डांस किया. उन्होंने विराट कोहली के साथ भी तस्वीर खिंचवाई. रोहित ने कहा, ”मैं इसे (टी20 वर्ल्ड कप) बुरी तरह चाहता था. इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है. उस समय मुझे नहीं पता था कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा है. यह बहुत भावुक क्षण था. काश मैं खुद उस पल को कैद कर पाता, लेकिन नहीं, आप ऐसा नहीं कर सकते. लेकिन मैं इसे हमेशा याद रखूंगा. ये वो पल हैं जिनका आप इंतजार करते हैं. आप इन चीजों की योजना नहीं बनाते. मैं अपने जीवन में इसके लिए बहुत बेताब था. खुशी है कि हम इस बार आखिरकार जीत गए.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026

Jharkhand Sports News: झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, सेंट्रल ज़ोन CP फुटबॉल व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.