Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » SERAIKELA KHARSAWAN NEWS: मनरेगा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा सीधा बाजार
Breaking News

SERAIKELA KHARSAWAN NEWS: मनरेगा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा सीधा बाजार

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सरायकेला: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और स्थानीय किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। समाहरणालय, सरायकेला के मुख्य द्वार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ से जुड़े किसानों द्वारा उपजाए गए आमों के प्रत्यक्ष विपणन (डायरेक्ट मार्केटिंग) के लिए एक विशेष बिक्री स्टॉल की शुरुआत की गई है। इस स्टॉल का भव्य उद्घाटन उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस विशेष अवसर पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस) पंकज कुमार सहित जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के कृषि उत्पाद अब जाएंगे विदेशी बाजारों में, किसानों को मिला निर्यात का गुरुमंत्र

किसानों की आय दोगुनी करने और स्थायी आजीविका पर जोर

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में फलदार पौधों के रोपण और बागवानी को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए स्थायी आजीविका के नए अवसर पैदा करना, किसानों की आय में वृद्धि करना और कृषि आधारित आजीविका को सुदृढ़ बनाना है। किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिल सके, इसी सोच के साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल आठ आम बिक्री स्टॉल संचालित किए जा रहे हैं। इन स्टॉलों पर स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित आम की विभिन्न उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों को सही दरों पर आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

बिचौलियों का खेल होगा खत्म, उपभोक्ताओं को मिलेंगे ताजे आम

उद्घाटन के दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उत्पादन से लेकर बाजार (विपणन) तक हर संभव सहयोग देना है। ये बिक्री केंद्र किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक सीधा सेतु बन रहे हैं। इससे बाजार से बिचौलियों का प्रभाव खत्म होगा और किसानों को अपनी मेहनत का पूरा और सीधा प्रतिफल मिल सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन स्टॉलों का संचालन बाजार की मांग और खपत के अनुसार किया जाए। प्रखंड और जिला स्तर पर स्टॉलों के संचालन, बिक्री, मूल्य निर्धारण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने के आदेश भी दिए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं को भी बेहतर उत्पाद सुगमता से मिल सके।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में अब मनमर्जी से नहीं चलेंगे ऑटो, मॉल के बाहर पार्किंग भी होगी बंद, DC सख्त

‘अपनो मार्ट’ से मिला 1,000 किलो आम का पहला बड़ा ऑर्डर

इस पहल के तहत जिला प्रशासन के समन्वय से ‘सरायकेला आजीविका महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ (FPO) को एक बड़ी सफलता मिली है। FPO को अपनों मार्ट (Apna Mart) के माध्यम से 1,000 किलोग्राम अमरपाली आम की आपूर्ति के लिए ₹60 प्रति किलोग्राम की दर से पहला कमर्शियल ऑर्डर प्राप्त हुआ है। यह कदम स्थानीय महिला उत्पादक समूहों को संगठित और बड़े बाजारों से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: हिमालया स्टील मिल्स और रेड क्रॉस का साझा प्रयास, भीषण गर्मी में 52 यूनिट रक्तदान

June 8, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में गूंजा कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग, भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु

June 8, 2026

SERAIKELA NEWS: सरायकेला में फिर थमी एक युवा सांस, DC ऑफिस के पास खड़े ट्रेलर से टकराकर बिजली कर्मी की मौत

June 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.