Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में अब मनमर्जी से नहीं चलेंगे ऑटो, मॉल के बाहर पार्किंग भी होगी बंद, DC सख्त
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में अब मनमर्जी से नहीं चलेंगे ऑटो, मॉल के बाहर पार्किंग भी होगी बंद, DC सख्त

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत चौक-चौराहों पर अवैध पार्किंग, अवैध निर्माण कार्य, सड़क अतिक्रमण, नदी-नालों पर अतिक्रमण तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में सिटी एसपी, एसपी रूरल, एसडीओ धालभूम और घाटशिला, उप नगर आयुक्त जेएनएसी (JNAC), डीएसपी यातायात पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सड़क किनारे से हटेंगे अस्थायी अतिक्रमण, ठेला-गुमटी के लिए बनेगी वैकल्पिक व्यवस्था

शहर में बढ़ती अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा ऑटो वाहनों के अनियमित परिचालन से यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उपायुक्त राजीव रंजन ने सड़क किनारे संचालित ठेला-गुमटी एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को चरणबद्ध तरीके से हटाने तथा उनके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए सख्त निर्देश, विकास योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

साकची ऑटो स्टैंड का होगा कायाकल्प, लागू होगा रूट और जोन सिस्टम

ऑटो परिचालन को नियमित एवं व्यवस्थित करने के लिए साकची में ऑटो स्टैंड को मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उपायुक्त ने ऑटो स्टैंड में रूटवार एवं जोनवार पार्किंग चिन्हित करने का निर्देश दिया ताकि प्रत्येक रूट की ऑटो निर्धारित स्थल से ही संचालित हो। इसके साथ ही ऑटो चालकों के लिए स्टैंड में शेड, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था विकसित करने को लेकर JNAC एवं जुस्को (Jusco) को संयुक्त रूप से समाधान तैयार करने का निर्देश दिया गया। पुराने एवं अनुपयोगी शौचालयों को ध्वस्त कर नई सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों पर गिरेगी गाज, लगेगा ड्रेस कोड

चौक-चौराहों एवं मुख्य सड़कों के बीच ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाने-उतारने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात पुलिस को नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। दूसरे क्षेत्रों के परमिट पर चल रहे ऑटो वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने, सभी ऑटो में किराया सूची प्रदर्शित करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से ऑटो के दाहिने हिस्से को लोहे के ग्रिल या चेन से बंद रखने संबंधी प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य किया गया है।

READ MORE..RANCHI NEWS: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, हेमंत सोरेन की मौजूदगी में प्रणव झा और बैजनाथ राम ने भरा पर्चा

मॉल के बाहर अवैध पार्किंग पर रोक, वेंडिंग जोन और टास्क फोर्स का गठन

शहर में ऑन-स्ट्रीट पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए जुस्को और जेएनएसी मिलकर नई पार्किंग साइट्स की पहचान करेंगे। पीएम मॉल (PM Mall) के बाहर संचालित पार्किंग को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए जेएनएसी एवं टाटा लैंड डिपार्टमेंट को समन्वित कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, बिंदल मॉल (Bindal Mall) के बाहर सर्विस रोड पर पार्किंग रोकने तथा मॉल परिसर के भीतर उपलब्ध पार्किंग सुविधा का उपयोग सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। साकची क्षेत्र में वेंडिंग जोन विकसित करने और नदी-नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष ‘टास्क फोर्स’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: विद्यापति नगर में खुला ‘रामा ईवी’ का नया शोरूम, 145 KM की रेंज और 5 साल की वारंटी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

August 17, 2026

SOUTH EASTERN RAILWAY :REGULATION OF TRAINS DUE TO HEAVY RAIN AND BANK SLIP

August 17, 2026

Indian Railways on High Alert: Ashwini Vaishnaw Directs SER for Safe Train Operations Amid Heavy Rain

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.