
गुरु गोंविद सिह 350वीं जयंती पर शहर मे होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए राज्य सरकार ने लिया निर्णय
जमशेदपुर।
गुरु गोंविद सिह जयन्ती को देखते हुए शहर के सारे निजी व सरकारी स्कूल को जिला प्रशासन ने 9 जनवरी से 11जनवरी तक बंद करने का अध्यादेश जारी किया है। इस आलोक मेंजिला प्रशासन के द्वारा देर राकत आदेश जारी कर सारे स्कूल मे भेज दिया गया है।हालाकि इस दौरान 10वी और12 वी की परीक्षा निर्धारित समय पर होगी। स्कूल में बंद करने का कारण जिला प्रशासन ने शहर मे होने वाले गुरु गोंविद सिह की 350 वी जयंती पर होने वाले कार्यक्रम और शीतलहरी बताया है। वही लगातार तीन शहर के स्कुल बंद किये जाने पर शहर के निजी स्कूल के एसोसिएशन ने उपायुक्त से मुलाकात कर इस आदेश को निरस्त करने की मांग की है। निजी स्कूली की संस्था के अध्यक्ष बेली बोधन वाला ने कहा कि एक माह के बाद सारे स्कुलो मेंफाईनल परीक्षा होने वाले है। कई स्कूलो पर कोर्स पुरा नही हो पाया है। इसके लिए बच्चो की तैयारी अंतिम चरण पर हैं। इस कारण लगातार तीन दिन स्कुल बंद होने से बच्चो को कोर्स पुरा नही हो पायेगा।
वही इस मामलें मे उपायुक्त अमीत कुमार कहा कि ने इस मामले मे साफ तौर पर कह दिया है कि राज्य सरकार के तरफ से इस प्रकार के आदेश आया है।कि गुरु गोंविद सिंह जयंती पर शहर के सारे (निजी और सरकारी ) स्कूलो को बंद करने का निर्णय राज्य सरकार हैं।
क्या है राज्य सरकार का आदेश में
जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यलय से जारी ज्ञापांक संख्या 08 के आदेश जो सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ,सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व सभी विधालयो के प्रधान के पास जारी पत्र में लिखा गया हैं कि कि उपायूक्त सह जिला दण्डाधिकारी के प्राप्त निर्देश के आलोक में शीतलहरी एवं प्रकाशोत्सव को ध्यान मे रखते हुए जिले के सभी कोटि के उच्च ,मध्य एवं पाथमिक विधालयो को(सभी निजी विधालय सी बी एस ई / आई सी एस ई सहित) 9 जनवरी से 11 जनवरी तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।इस दौरान सरकारी स्कूलो के सभी शिक्षक उक्त अवधि में नियत समय पर विधालय में उपस्थित रहकर अपने लंबित कार्यो का निष्पादन करेगे।


