
पटना।


जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट किया और चुनाव में जदयू के समर्थन के लिये आभार व्यक्त किया. चुनाव जीतने के बाद श्री कुमार के साथ यह उनकी पहली भेंट है. श्री राय आज पटना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक मा० रामदत्त चक्रधर से भी संघ कार्यालय जाकर मिले

