
जमशेदपुर।


जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उराँव से बात कर सफेद कार्डधारकों को भी 10 किलो चावल देने का अनुरोध किया था। इसके पश्चात श्री उराँव इसके लिये तैयार हो गये हैं तथा इस बारे में शीघ्र आदेश जारी करने की बात कही है। इसके लिए श्री राय ने उनका आभार व्यक्त किया है। सरयू राय ने सफेद राशनकार्डधारियों को भी राशन देने के साथ ही राशन वितरण व्यवस्था को वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सर्वव्यापी करने की बात कही थी। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री को दिनांक 6 अप्रैल, 2020 को एक पत्र लिखा था। इस बारे में भी सरकार ने सहमती दे दी है। राशन वितरण व्यवथा को सर्वव्यापी बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के प्रति आभार जताया है। सरयू राय ने बताया है कि आदेश जारी होते ही जिनके पास राशन कार्ड नहीं है वे भी राशन ले सकेंगे।

