
गम्हरिया


—–
सुढ़ी जाति विकास समिति के कोल्हान प्रमंडलीय कमेअी की एक बैठक स्थानीय गम्हरिया स्थित कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष हरेलाल मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के लोगों की एकता तथा विकास पर चर्चा की गई। इस मौके पर श्री मंडल ने कहा कि राज्य सुढ़ी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग वर्षों से की जा रही है। किन्तु सरकार द्वारा आश्वासन के बावजूद इसपर कोई पहल नहीं किया जा रहा है। इसके लिए समाज के सभी लोगों को एक मंच पर जुटकर आंदोलन करने की आवश्यकता है। इसके लिए आगामी रविवार, 19 फरवरी को सापड़ा स्थित दोमुहानी में समिति के प्रमंडलीय कोर कमेटी की आवश्यक बैठक आहूत की गई है जिसमें आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने उक्त बैठक में सभी सदस्यों को अनिवार्य रुप से शामिल होने की अपील किया। इस मौके पर सुशील मंडल, अमीन मंडल, दिलीप मंडल, परेश मंडल, कविलाल मंडल, रघुनाथ मंडल, विक्रम मंडल, सुमित मंडल, भरत मंडल, वासुदेच मंडल, जीतेन मंडल समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

