
जमशेदपुर। पूर्व इंटरनेशनल साइक्लिस्ट, इंटक नेता एवं तखत श्री हरिमंदिर साहिब प्रबंधन कमेटी पटना के उपाध्यक्ष सरदार इंदरजीत सिंह परसों शनिवार को 60 साल के हो जाएंगे।
उनके साइक्लिस्ट एवं स्पोर्ट्सपर्सन साथी स्थान को यादगार बनाने में लगे हुए हैं। शनिवार को इंदरजीत सिंह 60 किलोमीटर साइकिल चलाकर यह संदेश देंगे की आयु फिटनेस के मामले में आड़े नहीं आता है। उनके अनुसार व्यक्ति खुद को फिट रखने के लिए साइकिलिंग करे तो वह कई बीमारियों से दूर रहता है और देश एवं मानवता का कल्याण करता है।
साइकिलिंग के द्वारा जीवाश्म ईंधन पेट्रोल की बचत की जा सकती है और इसे भावी पीढ़ी के लिए बचा कर रखना भी जरूरी है। उनके अनुसार कोरोना की इस महामारी के दौर में यूरोप एवं पश्चिमी देशों के ज्यादातर आबादी अब साइकिल का प्रयोग कर रही है। इससे तो पर्यावरण एवं ओजोन लेयर का संरक्षण होता है।
सरदार इंदरजीत सिंह ने देश एवं विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इंटरनेशनल साइक्लिस्ट अवतार सिंह एवं अन्य खिलाड़ी साथी तथा मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के साथी उत्साहवर्धन के लिए साथ रहेंगे।
सरदार अवतार सिंह ने बताया कि सुनारी दोमुहानी मरीन ड्राइव रोड से आदित्यपुर से सर्किट हाउस एरिया साईं मंदिर के तीन चक्कर लगाए जाएंगे जिससे 60 किलोमीटर की दूरी तय हो जाएगी। अवतार सिंह ने खेल प्रेमियों को साइकिल लेकर शनिवार की सुबह 8:15 बजे दोमुहानी पहुंचने का आग्रह किया है। जो खेल प्रेमी साइकिल लेकर नहीं आएंगे वह दो पहिया वाहन में साथ रहकर उत्साहवर्धन करेंगे। सुबह 8:30 बजे साइकिलिंग शुरू होगी।
यह दूरी तकरीबन 11:00 बजे तक पूरी कर ली जाएगी और उसके बाद दुम्हानी में केक कटिंग की रस्म की जाएगी।



