
गम्हरिया
—–
झाविमो की आयोजित बैठक में विगत दिनों खरसावां में सूबे के मुख्यमंत्री के साथ घटित घटना की निंदा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बीएन सिंह ने इस घटना के बाद डीसी व एसपी पर की गई कार्रवाई की भी निंदा किया। उन्होंने कहा कि इससे रघुवर सरकार की मनमानी सामने आ गई। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई न कर इस बात पर मंथन करना चाहिए कि राज्य में ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो गई कि सीएम को जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। इस मौके पर उपस्थित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू मंडल ने आदित्यपुर में विगत दिनों घटित घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन जब कार्रवाई करती है तो सरकार द्वारा ही पैरवी कर अपराधियों को जेल ले जाने के बजाय बीच रास्ते से ही छोड़ना पड़ता है। जबकि कानून सब के लिए बराबर है। उन्होंने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग किया है। इस मौके पर अजीत तिर्की, करमू मुखी, प्रदीप दंडपात, अभिजीत दास, प्रकाश मंडल, श्रवण मिश्रा, विशु महतो, निवारण महतो, संजय हाँसदा, कालीचरण हाँसदा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

