Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: आधुनिक पावर के संस्थापक दिवस पर रक्तदान शिविर, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने किया 71 यूनिट रक्तदान
Breaking News

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: आधुनिक पावर के संस्थापक दिवस पर रक्तदान शिविर, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने किया 71 यूनिट रक्तदान

संस्थापक महादेव प्रसाद अग्रवाल की 101वीं जयंती पर सामाजिक सेवा का संदेश, लगातार चौथे वर्ष राहुल कुमार बने शिविर के पहले रक्तदाता
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 27, 2026Updated:October 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सरायकेला-खरसावां: जिले के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादक कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने आधुनिक ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल की 101वीं जयंती को संस्थापक दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कंपनी परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ‘जीवनदायिनी’ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 71 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।कंपनी ने रक्तदान के माध्यम से संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बर्नपुर में जमशेदपुर के सिख बच्चों का जलवा, जगजोत बने सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, हरवंशपाल ने दस्तार सजाने में मारी बाजी

छह गांवों के ग्रामीणों ने भी किया रक्तदान

रक्तदान शिविर का आयोजन आधुनिक पावर ने वॉलंटियर ब्लड डोनर एसोसिएशन और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से किया।शिविर में पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बड़ाहरिहरपुर, छोटाहरिहरपुर, श्रीरामपुर और पदमपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कंपनी के कर्मचारी राहुल कुमार ने लगातार चौथे वर्ष शिविर में सबसे पहले रक्तदान कर सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। उनके इस प्रयास की उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहना की।

संस्थापक के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

आधुनिक पावर के प्रमोटर घनश्यामदास अग्रवाल ने कहा कि संस्थापक दिवस केवल महादेव प्रसाद अग्रवाल की जयंती मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों, मूल्यों और जीवन-दर्शन को आत्मसात करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा मानवीय कार्य है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवन की नई उम्मीद दी जा सकती है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थापक दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर स्वास्थ्य संबंधी पहल होने के साथ मानवता और सामाजिक कल्याण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

रक्तदान शिविर शुरू होने से पहले कंपनी परिसर में स्थापित संस्थापक महादेव प्रसाद अग्रवाल की प्रतिमा पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान उपस्थित लोगों ने संस्थापक के सिद्धांतों, दूरदर्शी सोच और सामाजिक मूल्यों को अपने कार्यों तथा व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर में बेकाबू पिकअप वैन ने दुर्गा पूजा पंडाल के गेट को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

रक्तदान शिविर के सहयोगियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर कंपनी के सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने रक्तदाताओं, ग्रामीणों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने वॉलंटियर ब्लड डोनर एसोसिएशन के डॉ. निर्जला झा, मोहन मंडल, तापस, अभिजीत, सौमिक, सलीम हीरालाल, मृणाल रक्षित, विश्वकर्मा, नरेश कुमार और संतोष कुमार सिन्हा के योगदान की विशेष सराहना की।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के बीच सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

CYCLONE ARNAB: भीषण चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर रेड अलर्ट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, 140 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

October 27, 2026

Cyclone Arnab Live Updates: Red Alert for Andhra Pradesh, Odisha as Very Severe Cyclonic Storm Heads Towards Coast at 140 kmph

October 27, 2026

CHANDIL NEWS: चांडिल में 30वां श्री श्याम जन्मोत्सव 20 नवंबर को, 19 को निकलेगी भव्य निशान यात्रा, पोस्टर का विमोचन

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.