
सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध खनन, खनिजों के भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को खनन विभाग की टीम ने कपाली क्षेत्र में टोयोटा शोरूम के समीप जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए दो 407 वाहनों को पकड़ा गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:कोल्हान आयुक्त ने किया मतदाता सूची सत्यापन कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
एक वाहन में बालू, दूसरे में मिला चिप्स
खनन विभाग की जांच के दौरान दोनों वाहनों की जांच की गई। इनमें से एक 407 वाहन में बालू और दूसरे वाहन में चिप्स लदा पाया गया। खनिजों के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद दोनों वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कपाली थाना को सौंप दिया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है। विभाग द्वारा क्षेत्र में खनिजों के अवैध परिवहन पर निगरानी बढ़ाने की बात कही गई है।
अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त रुख
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, 12 सितंबर को टाउन हॉल में होगी आमसभा
आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान
खनन विभाग द्वारा कपाली समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनिज गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।
प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य जिले में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन और बिना वैध अनुमति के खनिजों के परिवहन पर रोक लगाना है।

