
गम्हरिया


—–
एसपीटी/सीएनटी कानून में संशोधन को वापस लेने तथा स्थानीयता नीति पारिभाषित-2016 को रद्य करने की मांग को लेकर झामुमो जन जागरण अभियान चलाकर उलगुलान प्रारंभ करेगी। इस अभियान के तहत प्रत्येक गाँव में घर-घर जाकर राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीति को बताते हुए लोगों को जागरुक किया जाएगा। विधायक चम्पाई सोरेन ने गम्हरिया में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार यहाँ की सभ्यता और संस्कृति को मिटाने पर तुली है जिसे किसी कीमत पर नहीं होने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए झामुमो फिर से उलगुलान प्रारंभ करेगी। विगत एक जनवरी को खरसावां में हुई घटना के बावत उन्होंने कहा कि उक्त मामले में करीब पाँच सौ लोगों के विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी वापस नहीं लेने पर मार्च माह में 500 किमी तक मानव श्रृंखला बनाकर महामहित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से रघुवर सरकार द्वारा एसपीटी/सीएनटी एक्ट में संसोधन कासे वापस लेने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया क खरसावां शहीद स्थल को यहाँ के आदिवासी-मूलवासी देवस्थल के रुप में मानते हें। उक्त स्थल पर सीएम जूता पहनकर गए जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने उनके साथ दवूर्रूवहार किया था। इसलिए उक्त स्थल का शुद्धिकरण भी किया जाएगा। इस मोके पर झामुमो केन्द्रीय सचिव गणेश चैघरी, केन्द्रीय सदस्य कोकिल मंडल, जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष अमृत महतो, नगर अध्यक्ष दीपक मंडल, डाॅ0 शुभेन्दू महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

