
सरायकेला।
जिला के चौका थाना अंतर्गत पुरानडीह में एनएच 33 पर सोमवार करीब चार बजे चलती बस में अचानक आग लग गई। जमशेदपुर से रांची जा रही झारखंड द्रुतगामी एसी बस में अचानक लगी आग में सभी यात्री सुरक्षित बच निकले। एनएच चौडीकरण का काम कर रहे मधुकाॅन कंपनी के पानी टैंकर के सहारे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जब तक दमकल पहुंचा तबतक आग लगभग बुझ चुका था।
इस सर्दभ में चौका थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि चौका के पुरानडीह में एनएच 33 पर सोमवार करीब चार बजे टाटा- से रांची जा रही ए सी बस मे आचानक शार्ट सर्किट सेआग लग गई । समय रहते बस के सभी यात्री बस से उतरगए । इस कारण सारे कोई बस जलने के अलावा कोई नुकसान नही हुआ है।वैसे प्रथम द़ष्ठि शार्ट सर्किट सेआग लगना माना जा रहा है। फिर भी आग लगने केजांच का कारण पता लगाया जा रहा हैं।

