गम्हरिया


—–
इन्डस्ट्री आॅल ग्लोबल यूनियन के झारखंड चैप्टर के तत्वावधान में छोटा गम्हरिया स्थित परशुराम भवन में स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला इंटक की अध्यक्ष शिखा चैधरी ने कहा कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। स्वस्थ व्यक्ति ही जिम्मेवारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर सकता है। अतः सभी लोगों को खासकर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की जरुरत है। उन्होंने महिलाकर्मियों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दिया। इस मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष विनोद राय ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा ही जीवन का अनमोल कवच है। कारखाना से लेकर सड़कों पर सुरक्षित रहने के लिए स्वंय तत्पर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति जिम्मेवारी का निर्वहन भी हम सुरक्षित रहकर ही कर सकते हैं। इस मौके पर यूनियन के आर्गेनाइजर शैलेश पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही हम सभी सुरक्षित रह सकते है। उन्होंने कार्यक्षेत्र से लेकर घरों में प्रदूषण की रोकथाम का प्रयास सभी को मिलकर करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कंपनियों में यूनियन एवं प्रबंधन को एक साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लेना चाहिए। इस मोके पर इंकैब इंडस्ट्रीज इम्पलाईज यूनियन के महामंत्री यूके शर्मा ने सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर सदस्यों को कई टिप्स दिया। इस मौके पर वायर प्रोडक्ट््स लेबर यूनियन के कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पंकज कुमार, समीर नन्दी, के0 पासवान, अमृत रंजन महतो, प्रमोद राय, संतोष तिवारी, प्रमोद पाठक, विनय सिंह, सीएस हाँसदा आदि भी उपस्थित थे।