
गम्हरिया
—–
गम्हरिया थाना क्षेत्र के गांडेडुंगरी गाँव में थाना प्रभारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने शंकर मंडल, दिलीप मंडल, बबलू मंडल व अशोक मंडल के घर के पीछे चल रहे चार अवैध शराब भट््िठयों को ध्वस्त कर वहाँ से करीब 140 लीटर शराब बरामद किया है। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले 15-15 ड्रम जावा समेत अन्य वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया। अभियान में थाना प्रभारी के अलावा सअनि उपेन्द्र पाठक, अजीत राय, वीरेन्द्र सिंह समेत कई सशसत्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।


