
सरायकेला।


आर आई टी थाना क्षेत्र मे एक दस वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर देने का मामला का खुलासा पुलिस के द्वारा कर दिया गया । इस मामले का मुख्य आरोपी रवि साहु को पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा से गिरफ्तार कर लिया है । वह वहां पर अपनी छोटी बच्ची के साथ भाड़े के मकान मे रह रहा था। वही से आर आई टी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पूलिस के मुताबिक इस घटना को अंजाम बदले के भावना से की गई है।
आरोपी पर लगा था प्रोफेसर के घर मे मोबाईल चोरी का आरोप
इस सर्दभ मे जिले के एस एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि आरोपी रवि साहु पूर्व मे आर आई टी थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के पीछे झोपड़ी बना कर रहता था।इसी बीच प्रोफेसर की घऱ से मोबाईल की चोरी हो गई । प्रोफेसर ने मोबाईल चोरी का आरोप लगाकर उस वहां से भगा दिया। उसके बाद आरोपी को लगा कि उसके पड़ोसी नित्यानंद भगत के कहने पर उसे वहां से भगा दिया गया। उसके बाद वह अपने पड़ोसी से बदला लेने का जुगाड़ मे लगा गया।
रिक्शे मे बैठाकर बच्ची को ले गया
उन्होने कहा कि आरोपी रवि साहु ने अपने पड़ोसी नित्यानंद भगत की पुत्री को 3मार्च 2016 को अपने रिक्शे मे बैठाकर ले गया ।और बलात्कार कर उसके सिर पर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। और वहा से अपने चार वर्षीय पुत्री के साथ परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सरजमदा मे रहने लगा।उन्होने कहा इस मामले मे मृतक की बच्ची के पिता के द्नारा आर आई टी थाना मे गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया गया था । उसी मामले में गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने पुत्री के साथ सरजामदा मे रह रहा है। उसी सुचना पर पुलिस की एक टीम बनाकर उसे गिरफ्तार किया गया है।पफफरपपपर

